सत्यखबर, हिसार। Bhavya Bishnoi’s engagement today
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोत्र और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई आज IAS अफसर परी बिश्नोई के साथ सगाई करेंगे। राजस्थान स्थित बीकानेर के मुकाम में उनकी इंगेजमेंट का कार्यक्रम रखा गया है। सगाई करीब 1 बजे होगी।
फंक्शन के लिए कुलदीप बिश्नोई अपने परिवार और रिश्तेदारों, समर्थकों के साथ हिसार से रवाना हो गए हैं। परिवार और पुराने समर्थकों का काफिला बैंड बाजे के साथ निकला। दोनों का रिश्ता पहले तय हो चुका था। परी बिश्नोई राजस्थान से संबंध रखती है और सिक्किम में तैनात है। हिसार से निकलने से पहले कुलदीप और भव्य ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और उनसे बधाईयां भी ली।
ALSO READ: सोनाली मर्डर केस में सुनवाई, जानिए हर अपडेट
कुलदीप बिश्नोई ने कुछ महीने पहले अपने दोनों बेटों की सगाई की बात को स्वीकार किया था। कुलदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा था कि आज पहला नवरात्रा है और शुभ समय है सवा दस बजे का। हमने अपने बड़े बेटे भव्य का रिश्ता IAS अफसर परी बिश्नोई से तय की है।
ALSO READ: हरियाणा के 3 युवकों की राजस्थान में मौत,जानिए कैसे
दोनों परिवार अब एक हुए हैं। आप लोग भी मेरे परिवार की तरह है। दोनों की मंगनी मई में की जाएगी। भव्य एवं परी और चैतन्य एवं सृष्टि की शादी इस साल के अंत में की जाएगी। सभी को निमंत्रण जाएगा। सभी मन से प्रार्थना करें कि उसके दोनों बेटे और बेटियां खुश रहे।
ALSO READ: प्रदेश उपाध्यक्ष बन कर MLA जरावता का मानेसर कार्यालय पहुंचने पर किया स्वागत ।
साल 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। उनके पहले इस सीट पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसमें भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी उतारा था। भव्य बिश्नोई ने इससे पहले 2019 में हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया था। Bhavya Bishnoi’s engagement today
Aluminum recycling technology Aluminium scrap ingot production Metal reprocessing depot