सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
Weather Update: Chances of rain in Haryana from this day
आज रात से मौसम का मिजाज बदलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ से राज्य में रात से 9 अक्टूबर तक बारिश का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण कल यानी 9 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर हरियाणा के 6 जिलों में हल्की से मध्यम और अन्य जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
24 घंटे में 1.2 डिग्री बढ़ा रात का पारा
29 सितंबर को मानसून विदा होने के बाद रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 10 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां तक कि कुछ जिलों का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन 24 घंटे में इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। सूबे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इसके बाद भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का एहसास किया जा रहा है। दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम है।
also read: इजराइल में फंसी भारतीय अभिनेत्री नुसरत भरूचा पहुंचेगी सुरक्षित भारत, जानिए कैसे
सरसों की बिजाई के लिए अच्छा मौसम
हरियाणा के बदले मौसम को देखते हुए सरसों की बिजाई करने वाले किसान काफी खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार धान की कटाई हो रही है, इसके बाद अब सरसों की बिजाई शुरू होगी। मौसम के इस बदलाव से इन किसानों को लाभ होगा। बारिश के बाद चलने वाले उत्तरी पश्चिमी हवाओं से मौसम सर्द होगा, यह मौसम सरसों की बिजाई के लिए अच्छा माना जाता है।
पंचकूला की रात रही सबसे ठंडी
इस बीच शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नारनौल में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस पंचकूला का रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रोहतक में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। रात में हल्की ठंड बढ़ने से प्रदूषण में भी इजाफा हुआ है। सूबे के कुछ जिलों AQI 139 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
Weather Update: Chances of rain in Haryana from this day