राष्ट्रीय
दिल्ली आने वाली ट्रेनों की रफ़्तार हुई धीमी ,कोहरे ने रोकी 40 गाड़ियां
राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रेलवे सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के चलते आज सुबह दिल्लीआने वाली कई ट्रेनें अपने समय अनुसार यात्रियों को नहीं पहुँचा पाएगी।
यात्रियों को इसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज दिल्ली आने वाली करीब 40 गाड़ियां कई घंटों की देरी सेचल रही हैं।
मंगलवार को भी 40 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंची। देरी से पहुंचने के कारण हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस चारघंटे की देरी से 3.25 बजे रवाना होगी। गीता जंयती एक्सप्रेस, मदुरै एक्सप्रेस और अजमेर–जम्मू तवी एक्सप्रेस दस घंटे से ज्यादाविलंब से चल रही है।
कौन कौन सी ट्रेनें पाँच घंटे से ज़्यादा का समय लेगी ?
- कुरुक्षेत्र–खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 14.02 घंटे
- मदुरै–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे
- अजमेर–जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 घंटे
- आजमगढ़–पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस पौने आठ घंटे
- जम्मूतवी–अजमेर एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे
- अयोध्या छावनी–पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस पौने सात घंटे
- गाजीपुर सिटी–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा छह घंटे
- यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे
- कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस पौने छह घंटे
- हैदराबाद–हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे
- रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस पांच घंटे
- योगनगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे
- भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा चार घंटे
- कामख्या–पुरानी दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल सवा चार घंटे
- चेन्नई–नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस सवा चार घंटे
- विशाखापट्टनम–नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस चार घंटे
- बिलासपुर–हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस चार घंटे
- दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस चार घंटे