ताजा समाचार

हरियाणा पुलिस में भर्ती होंगे सिपाही ,जानिए कब और कितने

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

हरियाणा में 6 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 5 हजार पुरुष और 1 हजार महिला कॉन्स्टेबलों की भर्ती की जानी है। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इसे बिना कैबिनेट मीटिंग के मंजूरी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ऑफिस ने सभी मंत्रियों को बाई हैंड इसकी फाइल भेजी और उस पर साइन लिए।

 

PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
PSL 2025: मोहम्मद रिजवान की टीम जीत के लिए तरस रही! प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

हरियाणा में पुलिस भर्ती के नियम लंबे समय से अटके हुए थे। जिसके बाद गृह विभाग ने संशोधित नियम तैयार किए गए हैं, जिनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस फैसले को इमरजेंसी की श्रेणी में रखते हुए CMO द्वारा मंत्रियों के नाम सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें पुलिस भर्ती के नए नियमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति के बारे में बताया गया।

 

अब गृह विभाग बहुत जल्द संशोधित नियमों का नोटिफिकेशन जारी करेगा। हरियाणा पुलिस में यह भर्तियां करीब 3 साल से अटकी हुई हैं। पुलिस भर्ती नियमों की मंजूरी मिलने के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग भी उठ गई है। तर्क दिया जा रहा है कि बहुत से ऐसे आवेदक हैं, जिनके द्वारा करीब 3 साल पहले टेस्ट पास किया गया था।

RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर
RVUNL JE Result 2025: RVUNL JE और जूनियर केमिस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, चेक करें अपना स्कोर

 

कैबिनेट से संशोधित कराए गए नियमों में भी खामियां होने के कारण इन नियमों को बदला गया है। नए नियमों के अनुसार आवेदन मांगने के बाद कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप C के लिए CET पास आवेदकों में से 10 गुना को फिजिकल टेस्ट (PMT) के लिए बुलाएगा।

Back to top button