हरियाणा

हरियाणा :डीजे नहीं चलने पर दुल्हा व दुल्हन पक्ष में चले लात घूसे

सत्य खबर, फरीदाबाद ।                                                                                                                             

फरीदाबाद में शनिवार 2 मार्च रात डीजे बजाने को लेकर बाराती और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। विवाद के बाद लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से ही इनकार कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

 

शादी में विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 4 बारातियों को हिरासत में ले लिया। अन्य बारातियों को रविवार दोपहर 12 बजे तक थाने में पेश होने को कहा गया है।

 

बारात उत्तर प्रदेश में जेवर के दयानतपुर गांव से बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में आई थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर शादी समारोह शहीद गुलाब सिंह सैनी धर्मशाला तक पहुंचा। शादी में बाराती डीजे पर डांस करते रहे। शादी की अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए लड़की पक्ष ने करीब 12 बजे डीजे बंद करा दिया।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

 

लड़की पक्ष का आरोप है कि उसी दौरान दूल्हे पंकज के जीजा और उसके दोस्त नशे में आए और डीजे बजाने की जिद करने लगे। दुल्हन के भाई विनोद ने फेरों के बाद डीजे चलाने की बात कही। यह सुनकर बाराती भड़क गए। एक युवक ने विनोद की छाती पर लात मारी।

 

लड़की पक्ष ने आगे कहा कि उसी दौरान एक युवक ने विनोद के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर कई देर तक हंगामा चलता रहा। झगड़े में लड़की पक्ष की तरफ से दुल्हन के चाचा अतर सिंह, कई महिलाओं सहित कई अन्य लोगों को चोटें आईं।

 

बारात लेकर आए दूल्हे पंकज ने घटना पर माफी मांगते हुए कहा है कि वह लड़की को ले जाना चाहते हैं, लेकिन लड़की पक्ष ने कहा है कि वह अपने गांव से किसी मौजिज व्यक्तियों को लेकर आए। उनके आश्वासन के बाद ही वह दुल्हन को विदा करेंगे।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

दुल्हन के भाई ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए

दुल्हन के भाई विनोद ने बताया कि 29 फरवरी को उनका परिवार लग्न लेकर उत्तर प्रदेश गया था। उनके साथ महिलाएं भी थीं। दूल्हे के दयानतपुर गांव के कुछ शरारती तत्वों ने उनकी बहन-बेटियों के साथ अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने पंकज के पिता से हाथ जोड़कर कहा था कि बारात में शरारती तत्वों को न लेकर आएं।

 

बावजूद इसके दूल्हा पक्ष अपने साथ बारात में शरारती युवकों को लेकर आया। वह लोग नशे में झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। बारात आने के बाद लड़का पक्ष सोने की चेन, कैश की डिमांड करने लगा।

Back to top button