ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में भीगा किसानों का सोना

सत्य ख़बर,चंडीगढ़।

हरियाणा में एक बार फिर किसानों पर मौसम की मार पड़ी है। शुक्रवार को अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि से जहां खेतों में पकी फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं, किसानों का पीला सोना अनाज मंडी में बिकने के लिए पहुंचा भीग गया। सबसे ज्यादा नुकसान करनाल में हुआ।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

अंबाला में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, बारिश और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे अंबाला में बारिश और ओलावृष्टि हुई। मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं भीग गया। क्षेत्र के खेतों और सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। आज भी मौसम विभाग ने अंबाला और करनाल से सटे अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। करनाल में भी 10 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।
अनाज मंडी में मार्केट कमेटी व आढ़तियों द्वारा गेहूं को ढकने के लिए कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं, जिसकी वजह से मंडी में काफी गेहूं की ढेरियां खुले में ही पड़ी है। शुक्रवार को अचानक आई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भीग गई। मंडी में गेहूं लेकर आए किसानों का कहना है कि मंडी में फसल ढकने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

ओलावृष्टि होने से खेतों में पक कर तैयार खड़ी गेहूँ की फसल ही नहीं, सब्जी टमाटर, घीया, बैंगन व मक्का को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्होंने महंगे भाव की खाद, बीज व दवा खर्च कर फसलें तैयार की थी। अब अचानक ओलावृष्टि से उनकी फसलें नष्ट हो गई है।

Punjab News: बरसी पर बदला रवैया पहली बार अरदास के बीच आया सिख कौम के नाम संदेश क्या जत्थेदार ने टकराव टाल दिया
Punjab News: बरसी पर बदला रवैया पहली बार अरदास के बीच आया सिख कौम के नाम संदेश क्या जत्थेदार ने टकराव टाल दिया

Back to top button