हरियाणा

बीजेपी छोड़कर 15 ब्लॉक समिति के सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल

जींद : 

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को प्रेस वार्त की। उनके साथ पंजाब के लेहरागागा से विधायक बरिंदर कुमार गोयल और महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन मौजूद रही। इस मौके पर ब्लॉक समिति के 15 सदस्यों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। वार्ड 6 से सविता, वार्ड 7 से प्रवीण, वार्ड 8 से पूनम देवी, वार्ड 15 से रामपाल, वॉर्ड 28 से सुनील कुमार, वार्ड 14 से सुमन, वार्ड 3 से सावन, वार्ड 10 से प्रवीण, वार्ड 2 से गीता, वार्ड 19 से अंजू, वार्ड 22 से मंजीत, वार्ड 24 से मीना देवी, वार्ड 27 से डॉ. ऋषिराज, वार्ड 29 से गीता और वार्ड 30 से पवन कुमार ने बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इसके अलावा सरपंच रामफल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कोच और रामपाल मंगला इनेलो छोड़कर आम आदमी पार्टी में आस्था जताई। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा है। हरियाणा के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को पसंद कर रहे हैं। आज बीजेपी के राज में प्रदेश में स्कूल बंद होते जा रहे हैं और अस्पताल हैं नहीं, नौकरियां मिल नहीं रही, पेपर लीक होते जा रहे हैं। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी ही तीसरा और मजबूत विकल्प है।

उन्होंने कहा कि आज चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और बीजेपी पूरी तरह से घबराई हुई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव टालने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। जेजेपी ने भी इनका समर्थन किया है क्योंकि इनको पता है कि हरियाणा में इनका अस्तित्व खत्म हो चुका है। जेजेपी बार बार आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की बात कर रही है। पहले भी आम आदमी पार्टी इनको नसीहत दे चुकी है कि आप अपना काम करो। आम आदमी पार्टी का जेजेपी से गठबंधन का कोई विचार नहीं है। बीजेपी का मंत्री असीम गोयल वोट लेने के लिए घड़ी और सूट बांट रहा है। लेकिन चुनाव आयोग संज्ञान नहीं ले रहा। पूरे प्रदेश में सभी पार्टियों के बैनर उतार दिए गए हैं लेकिन बीजेपी के पोस्टर अभी भी लगे हैं।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उन्होंने कहा बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा भी सामने आ गया है। पहले आरक्षण खत्म करना चाहते थे और अब कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर की एक ऑडियो वायरल हुई है जिसमें एक विशेष जाति का अपमान किया जा रहा है। यही बीजेपी की मानसिकता है। इनकी मानसिकता जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 विधानसभा में 360 ब्लॉक स्तर की ट्रेनिंग मीटिंग भी हो चुकी है। अब जल्द ही आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के गारंटी कार्ड को लॉन्च करेगी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर ब्लॉक और वार्ड स्तर पर अरविंद केजरीवाल के गारंटी कार्ड को 40 लाख घरों तक पहुंचाने का काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे। प्रदेश की जनता को बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर वोट करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आम आदमी पार्टी के हर गांव, शहर और वार्ड में काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव को दमदार तरीके से लड़ेगी। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। जेजेपी, इनेलो और बसपा हरियाणा में अपना धरातल खो चुके हैं। आम आदमी पार्टी का हरियाणा की जनता के साथ गठबंधन है। आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में नई क्रांति लाएगी और नया हरियाणा बनाएगी। ताकि हरियाणा में गुंडाराज, नशे का कारोबार, बेरोजगारी, किसान का कर्ज और महिलाओं के प्रति अपराध खत्म हो। जनता जिसको कहेगी आम आदमी पार्टी उसी को टिकट देगी। सभी उम्मीदवार हरियाणा के अपने होंगे और हर विधानसभा के बीच से होंगे।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेकिन ये पार्टियां आज तक लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार नहीं दे पाए। अब वो किस मुंह से जनता के पास वोट मांगने जाएंगे। क्या केवल जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगने जाएंगे। पूरा देश जनता है कि हरियाणा के लोग बहुत मेहनती हैं यदि हरियाणा के लोग किसी बात को ठान लें तो उसे पूरा करते हैं। लेकिन बीजेपी बारी बारी चीजें बदलकर हरियाणा की जनता को और धोखा नहीं दे सकते।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए जानी जाती है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला अब हरियाणा को बदलेंगे। आम आदमी पार्टी ने 15 दिन में 45 रैलियों करके साबित किया है कि पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व को हरियाणा में उतारकर चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी में किसान, मजदूर, मास्टर और ऑटो चालक चुनाव लड़ते हैं और बड़े बड़े नेताओं को हराकर विधायक व मंत्री बनते हैं। आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा बजट शिक्षा पर लगाती है ताकि हिंदुस्तान शिक्षित और विकसित हो। आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, खिलाड़ियों, किसानों और जवानों के लिए काम करती है।

Back to top button