हरियाणा

HR.V.S चुनाव 2024 गुरुग्राम जिले में सुबह दस बजे तक मतदान प्रतिशत 10 से भी कम रहा, कई प्रत्याशियों व डीसी ने किया मतदान

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 आज वोटिंग के दिन गुरुग्राम जिले की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई थी। इसमें चुनाव में खड़े प्रत्याशियों सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने वोट डाले।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले की चार विधानसभा सीटों पर सुबह दस मतदान प्रतिशत काफी कम रहा जिसमें 6.10% लोगों ने मतदान किया। सोहना विधानसभा में सबसे ज्यादा 7.90 प्रतिशत और बादशाहपुर में सबसे कम 4.20% लोगों ने वोट डाले।

चुनावी मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटो की गिनती व रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। गुरुग्राम जिले में कुल वोटर करीब 15 लाख 4 हजार 959 हैं। यहां कुल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 4 विधानसभा सीट पर 47 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं जिले में कुल 1507 बूथ हैं, जिनमें से 252 अति संवेदनशील हैं, इन पर 800 पुलिस कर्मी, अर्ध-सैनिक बल, होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा 10 कंपनियों के करीब 6 हजार अर्ध-सैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे। सभी 1507 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर वेब-कास्टिंग की जा रही है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

गुरुग्राम में जानिए किस सीट किस प्रत्याशी की किससे है टक्कर

1.गुरुग्राम विधानसभा सीट – इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मोहित ग्रोवर, निर्दलीय नवीन गोयल,बीजेपी के मुकेश शर्मा के बीच है। जेजेपी-एएसपी से अशोक जांगड़ा, इनेलो-बीएसपी से गौरव भाटी और आप से निशांत आनंद भी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 43 हजार 102 है, जिसमें 2 लाख 31 हजार 648 पुरुष, 2 लाख 11 हजार 433 महिलाएं और 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी व कांग्रेस में ही नजर आ रहा है।

2. पटौदी विधानसभा सीट- इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस की पर्ल चौधरी और भाजपा की विमला चौधरी के बीच है। जेजेपी-एएसपी के अमरनाथ जेई, इनेलो-बीएसपी के पवन कुमार बहोड़ा और आप के प्रदीप जटौली भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 1 लाख 32 हजार 832 पुरुष और 1 लाख 21 हजार 946 महिला मतदाता हैं। 2 ट्रांसजेंडर समेत 2 लाख 54 हजार 780 मतदाता हैं। चर्चाएं है कि मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस में ही लग रहा है।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

3. सोहना विधानसभा सीट- इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के रोहताश खटाना, भाजपा के तेजपाल तंवर, निर्दलीय जावेद अहमद, भाजपा के बागी कल्याण सिंह चौहान के बीच है। वहीं जेजेपी-एएसपी से विनेश गुर्जर, आप से धर्मेंद्र खटाना, इनेलो-बीएसपी से सुंदर भड़ाना भी चुनाव लड़ रहे हैं। पांच गुर्जर उम्मीदवार होने के कारण सबसे ज्यादा गुर्जर वोटरों वाली इस सीट पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। इस सीट पर 1 लाख 52 हजार 466 पुरुष, 1 लाख 33 हजार 641 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर समेत कुल वोटर 2 लाख 86 हजार 119 हैं। चर्चाएं है कि मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में ही है।

4. बादशाहपुर विधानसभा सीट- इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के राव नरबीर सिंह, कांग्रेस के वर्धन यादव और निर्दलीय कुमुदनी दौलताबाद के बीच है। AAP से बीर सिंह राणा, इनेलो-बसपा से जोगिंदर सिंह, जेजेपी-एएसपी से सुरेंद्र कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं। यह प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है, जिसमें 2 लाख 75 हजार 279 पुरुष और 2 लाख 45 हजार 662 महिला मतदाता हैं। 17 ट्रांसजेंडर समेत कुल 5 लाख 20 हजार 958 मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में ही है, चर्चाएं यह भी है कि निर्दलीय प्रत्याशी को थोड़ी भी सहानुभूति मिल गई तो दोनों का खेल बिगाड़ कर बाजी मार सकती है।

Back to top button