ताजा समाचार

Justice Hima Kohli ने रिटायरमेंट से पहले CJI से मांगा विशेष तोहफा, कपिल सिब्बल ने भी कोर्ट में प्रतिक्रिया दी

Justice Hima Kohli का सुप्रीम कोर्ट में आखिरी कामकाजी दिन शुक्रवार था। उनकी रिटायरमेंट 1 सितंबर को हो रही है। विदाई समारोह में, उन्होंने CJI DY चंद्रचूड़ के साथ मंच साझा किया और इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं।

Justice Hima Kohli ने रिटायरमेंट से पहले CJI से मांगा विशेष तोहफा, कपिल सिब्बल ने भी कोर्ट में प्रतिक्रिया दी

विदाई समारोह के दौरान, न्यायमूर्ति कोहली ने CJI चंद्रचूड़ से एक विशेष तोहफा मांगा। उन्होंने अनुरोध किया कि उनकी रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह एक महिला जज की नियुक्ति की जाए।

David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल
David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल

‘हिमा कोहली महिलाओं के अधिकारों की मजबूत पैरोकार’

CJI चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमा केवल एक महिला जज नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों की मजबूत पैरोकार भी हैं। उनके साथ बैठना एक बड़ा सम्मान है और हमने बहुत गंभीर विचारों पर चर्चा की है।

महिलाओं को न्यायपालिका में उचित स्थान मिलना चाहिए: कपिल सिब्बल

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्यायपालिका में उचित स्थान मिलना चाहिए। कपिल सिब्बल ने CJI को बताया कि महिलाओं को बड़े कानूनी फर्मों में बड़े केस लड़ने के अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकती हैं, तो वे सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की जज भी बन सकती हैं।

कपिल सिब्बल की बात से सहमत होते हुए CJI ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं (जैसे कि हिमा कोहली) को जितना संभव हो सके उतनी महिलाओं को प्रशिक्षित करना चाहिए।

Women's World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी
Women’s World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी

बताते चलें कि न्यायमूर्ति कोहली ने कानून के क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों तक काम किया। उन्होंने 22 वर्षों तक वकील के रूप में और 18 वर्षों तक जज के रूप में कार्य किया।

Back to top button