हरियाणा

हरियाणा के नए मुख्य सचिव विवेक जोशी होंगे,आदेश जारी पद ग्रहण करने तक अनुराग रस्तोगी संभालेंगे कमान।

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

हरियाणा विवेक जोशी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर, 26 अक्तूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें उनके मूल कैडर (हरियाणा) में वापस भेजने का निर्णय लिया।
1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ने उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। वह टी.वी.एस.एन. प्रसाद का स्थान लेंगे, जो वीरवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। हालांकि, विवेक जोशी को पद संभालने में अभी कुछ समय लग सकता है। जब तक वह पदभार नहीं ग्रहण करते, तब तक गृह सचिव अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बता दें कि आईएएस विवेक जोशी अभी केंद्र सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात हैं, हरियाणा सरकार के विशेष अनुरोध पर, 26 अक्तूबर को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें उनके मूल कैडर (हरियाणा) में वापस भेजने का निर्णय लिया।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button