रामचंद्र के राज्याभिषेक के राजतिलक से हुआ रामलीला का समापन
सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
श्रीरामा भारतीय कला केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के अंतिम दिन श्री रामचन्द्र का राज्याभिषेक बडे भव्य रूप से किया गया। जिसमेेंं मुख्यातिथि समाजसेविका मनजीत सुरजाखेड़ा, रामनिवास वाल्मीकि, रितिका व अर्जुन ने शिरकत करते हुए पं. मेहरचंद के मन्त्रोचारण के साथ श्री राम का राजतिलक किया। मनजीत सुरजाखेड़ा ने कहा कि राम राज्य विश्व में आदर्श रहा है। उन्होनें कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताओं ने राम राज्य का ही सपना देखा था। एक राजा के रूप में, एक व्यक्ति के रूप में भगवान राम आदर्शों की खान है। रामलीला कमेटी ने मुख्यातिथि को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। कमेटी प्रधान भारत भूषण ने कहा कि कलाकारों को सम्मानित करने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मण देव आर्य, भारत भूषण गर्ग, अचल मित्तल, डा. एसके सिंगला, हंसराज समैण, विनोद गर्ग, बिट्टू नैन, नरेन्द्र जेठी, मनदीप श्योरान, विनोद चितारा आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।