हरियाणा

हरियाणा से निर्विरोध राज्यसभा पहुंची रेखा शर्मा ने शपथ लेने के बाद कही यह बड़ी बात

सत्य ख़बर, चण्डीगढ़ ।
हरियाणा से निर्विरोध नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने आज संसद में राज्यसभा सांसद पद की शपथ ले ली। महिलाओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के शासनकाल में महिला अध्यक्ष होने के बावजूद महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया गया! केवल गांधी परिवार की महिलाओं का ही विकास हुआ।

महिलाओं के विकास के नाम पर भी इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी ही पार्टी में उच्च पदों पर रहीं। उनकी पार्टी में भी कोई अन्य महिला किसी शीर्ष पद पर नहीं दिखी। जो महिलाएं थीं, उन्हें भी आगे आने का मौका नहीं दिया गया।” भाजपा सांसद ने कहा, कांग्रेस को आपातकाल के दौर को नहीं भूलना चाहिए।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिल्ली में अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, मैंने महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर काम किया, उससे पहले मैंने कई एनजीओ और अपनी बीजेपी पार्टी में काम किया। उसी तरह एक सांसद के तौर पर मैं भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण के लिए काम करूंगी। महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदलना बहुत जरूरी है, जिसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है। महिलाओं का आर्थिक विकास मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य होगा।

हरियाणा से भाजपा नेता रेखा शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं हैं। उनके विरोध में कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। 13 दिसंबर को नामांकन वापसी का अंतिम दिन उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया गया। उनका कार्यकाल 2028 तक रहेगा। भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रह चुकी रेखा शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button