ताजा समाचारहरियाणा

हरियाणा में पति ने तलाकशुदा पत्नी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, साली पर भी किया हमला, जानें पूरा मामला

हरियाणा के हिसार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हांसी के गांव सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर ताबतोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में घायल महिला को हिसार रेफर किया गया है।

इसके बाद उस व्यक्ति ने अपनी साली के सिर पर ईंट मारकर उसे भी घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार विकास की 8 साल पहले पूजा से लव मैरिज हुई थी। इनके पास एक 8 साल का बेटा भी है, जो सुल्तानपुर में अपने दादा के पास रहता है।

बता दें कि पूजा अपनी बहन के साथ अपने बेटे से मिलने गई थी। इसकी जानकारी विकास को मिल गई। विकास अपने दोस्तों के साथ कार में आया और स्कूटी पर सवार अपनी तलाकशुदा पत्नी पर गोलियां चला दीं।

वैभव सूर्यवंशी: सूरज की ओर देखकर मैदान में उतरा यह खिलाड़ी, IPL 2025 में रच रहा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी: सूरज की ओर देखकर मैदान में उतरा यह खिलाड़ी, IPL 2025 में रच रहा इतिहास

इसके बाद उसने अपनी साली के सिर पर ईंट से वार किया और मौके से फरार हो गया। विकास आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर पहले भी कई मामले चल रहे हैं। उसके पिता ने उसे घर से बेदखल कर दिया है।

दोपहर करीब ढाई बजे, पूजा अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सुल्तानपुर लाडवा रोड पर भरत भट्ठा उद्योग के पास पहुंची, तभी पीछे से एक एसयूवी गाड़ी आई, जिसमें 3 से 4 युवक सवार थे।

विकास ने स्कूटी पर जा रही दोनों बहनों को रुकवा लिया। उसने पहले पूजा के हाथ में गोली मारी और फिर उसकी बहन के सिर पर ईंट मारकर फरार हो गया।

दिल्ली का पानी बना सियासत का मुद्दा: प्रवेश वर्मा ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप
दिल्ली का पानी बना सियासत का मुद्दा: प्रवेश वर्मा ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप

Back to top button