ताजा समाचार

दक्षिण अफ्रीका में Neeraj Chopra के नाम की धाक, क्या 90 मीटर का निशान होगा पार?

Neeraj Chopra भारत के सबसे बेहतरीन भाला फेंक खिलाड़ी माने जाते हैं। उनकी वजह से भारत में भाला फेंक का खेल बहुत ही प्रसिद्ध हो गया है। हाल ही में नीरज ने पोटचेस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका में पोट इनविटेशनल ट्रैक टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगामी डायमंड लीग टूर्नामेंट में उनकी तैयारियां और भी मजबूत होंगी।

नीरज चोपड़ा ने पहली पोजीशन हासिल की

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में छह खिलाड़ियों के बीच 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के 25 वर्षीय डौव स्मिट को पीछे छोड़ा, जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 82.44 मीटर था। हालांकि यह उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड 89.94 मीटर से कम था।

डंकन रॉबर्टसन का तीसरा स्थान

इस टूर्नामेंट में केवल दो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और डौव स्मिट ने 80 मीटर की दूरी पार की। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के डंकन रॉबर्टसन ने 71.22 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। नीरज चोपड़ा इस समय पोटचेस्ट्रूम में अपने नए कोच जान जेलेज़्नी की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं।

David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल
David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल

दक्षिण अफ्रीका में Neeraj Chopra के नाम की धाक, क्या 90 मीटर का निशान होगा पार?

दो ओलंपिक पदक जीतने वाला एकमात्र भारतीय खिलाड़ी

27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने पिछले साल जर्मनी के अपने लंबे समय के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज से अलग होने के बाद अपने करियर को नई दिशा दी है। वह 16 मई को दोहा डायमंड लीग टूर्नामेंट में अपनी चुनौती की शुरुआत करेंगे। नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीते।

90 मीटर के निशान को छूने की कोशिश

नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था। वह लंबे समय से 90 मीटर के निशान को छूने की कोशिश कर रहे हैं। वह भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक पदक जीते हैं।

Women's World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी
Women’s World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी

Back to top button