सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गांव दनौदा स्थित चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शिक्षा के क्षेत्र में तो आगे है ही, साथ में खेलों में भी इसका नाम सुर्खियों मेें रहता है। इसी कड़ी में एसडी स्कूल जींद में आयोजित जिलास्तरीय मुक्केबाजी में विद्यालय की छात्रा मीनू पुत्री राजा राम ने 70-75 किग्रा और रूमन पुत्री थम्बू राम ने 54-57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्नु ने 42-44 किग्रा वर्ग भार में द्वितीय स्थान तथा 40-42 किग्रा वर्ग भार में कोमल ने दूसरा व विजेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजा राम ने बधाई देते हुए उन्हें राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। जूडो में भी विद्यालय की छात्रा अन्नू पुत्री राममेहर ने राज्य स्तर पर अपने स्थान को सुनिश्चित किया है। विद्यालय की हैंडबाल की अंडर 14 खंड व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ राज्य स्तर के लिए चयनित हुई है। अंडर 17 के चार खिलाडिय़ों का भी राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय में बहुत ही खुशी का माहौल है।
Aluminum waste management Aluminium scrap import regulations Scrap metal export documentation