सत्य खबर कुरुक्षेत्र
थाना शहर पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में समझौता करने की एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में दो महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनमें शिकायकर्ता महिला व पुलिस महकमे की एएसआई शामिल है। बुधवार रात्रि ड्यूटी मजिस्ट्रेट जयवीर सिंह रंगा व डीएसपी रविंद्र तोमर की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराकर करनाल कोविड सेल में भेज दिया है। अभी कोरोना की रिपोर्ट आनी बाकी है।
करनाल के व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाया था छेड़छाड़ का मामला
थाना शहर के अंतर्गत क्षेत्र की एक महिला ने करनाल के एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में वे पुलिस उपाधीक्षक से भी गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि गत दिवस तरूण पुत्र जयसिंह वासी गांव काछवा जिला करनाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी पाल नगर काछवा रोड पर टाईल सीमेंट की एक दुकान है। उसके पिता जयसिंह के खिलाफ पटियाला बैंक कालोनी की एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था, जिसकी एवज में महिला पैसे ऐंठना चाहती थी।
उसने अपने दोस्त हवा सिंह निवासी पुंडरक जिला करनाल के साथ फोन पर बातचीत की। जिसने बताया की तीस हजार रुपये लेकर आ जाओ। वह अपने दोस्त हवा सिंह को लेकर महिला के पास गया। पुलिस ने महिलाए एएसआई और शिकायकर्ता को रंगे हाथों दबोचा गया है। एलएनजेपी में दोनों महिलाओं को मेडिकल कराया गया और कोरोना का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अभी दोनों महिलाओं की कोरोना की रिपोर्ट आनी बाकी है। करनाल में अस्थायी रूप से बनाए गए कोविड-सेल में भेजा गया है।
महिला एएसआई बोली- मुझे झूठा फंसाया जा रहा
शिकायकर्ता के साथ पकड़ी गई महिला पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उसे झूठा फंसाया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी व शिकायकर्ता महिला के बीच समझौता हो गया है। आरोपी शिकायकर्ता महिला से समझौते के कागज लेने के पहुंचा था। इसी बीच पुलिस ने जाल बिछाकर और उनको रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
समझौते की एवज में ब्लैकमेलिंग
थाना शहर प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता महिला आरोपी को समझौता करने की एवज में ब्लैकमेल कर रही थी। डीएसपी की अगुवाई में टीम ने समझौता करने की एवज में 30 हजार रुपये सहित शिकायकर्ता महिला व एक अन्य पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया गया है और कोरोना का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aluminium recycling accreditation Scrap aluminium trading dynamics Scrap metal dealer
Scrap aluminium inventory tracking Aluminum alloy recycling Scrap metal processing equipment