सत्य खबर । नई दिल्ली
कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंद्र और किसानों में जारी गतिरोध के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके घर पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर चर्चा की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री से नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए जल्द समाधान निकालने को कहा।
बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों और केंद्र के बीच वार्ता चल रही है। इस मामले में उनके हाथ में कुछ नहीं है। उन्होंने गृह मंत्री के साथ बैठक में अपना विरोध दोहराया और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह मेरे राज्य की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की सुरक्षा को प्रभावित करता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले कहा था कि वह केंद्र और किसानों के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों में से ज्यादातर किसान पंजाब से हैं।
पंजाब सरकार ने विधानसभा ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक भी पारित किए हैं। वहीं किसान आंदोलन के दौरान मानसा और मोगा के किसानों की जान चली गई थी। पंजाब सरकार ने दोनों किसानों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
Aluminium scrap processing unit Aluminium processing plant Scrap metal rejuvenation