सत्य खबर, इंद्री, मैनपाल सिंह
महाशिवरात्रि के उपलक्ष में इंद्री में विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर सुधार सभा इंद्री द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे भाग लेकर भगवान की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। शहर में सनातन धर्म और धार्मिकता की प्रेरणा जगाने के लिए सुबह सवेरे आयोजित हो रही प्रभात फेरी ओं का यह क्रम 10 मार्च तक चलेगा। प्रभात फेरी प्रातः काल शिव मंदिर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर में ही संपन्न हो जाती है। प्रभात फेरी में भगवान की मूर्तियों को सुंदर व भव्य ढंग से सजा कर जोत जला कर उनकी आरती की जाती है और भजन कीर्तन के साथ भगवान का गुणगाना किया जाता है। प्रभात फेरी में आपसी भाईचारे और सद्भाव की खुशबू उड़ती हुई नजर आती है।
मंदिर सुधार सभा इंद्री के प्रधान पवन कुमार सिंगला ने बताया कि इंद्री में 1 मार्च से महाशिवरात्रि पर्व तक प्रभात परियों का आयोजन निरंतर चल रहा है। आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से लोगों में भगवान के प्रति आस्था एवं लगाव का प्रकटीकरण हो रहा है जो हमारी धार्मिकता का उद्घोष है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रही प्रभात परियों में लोगों का हुजूम उमड़ने से आयोजकों का उत्साहवर्धन हो रहा है क्योंकि जिस उद्देश्य के लिए यह प्रभात फेरी आयोजित की गई है, वह फलीभूत होता दिख रहा है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि वह धर्म-कर्म में यकीन रखें और आपसी प्रेम प्यार एवं सद्भाव को बढ़ाने के कार्यों में हमेशा रूचि रखें।
इस अवसर पर पंडित पवन भार्गव ने बताया के भगवान की महिमा का गुणगान करने से जहां आत्मा, मन एवं तन शुद्ध होता है, वही वातावरण में विशेष तरह का माहौल बन जाता है जिससे समाज को विशेष अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव शंकर जी महाराज सभी दुखों एवं कष्टों के हरण करने वाले महादेव हैं, उनके समरण मात्र से अनेक कष्ट दूर हो जाते हैं। हमें अपने जीवन को सफल बनाने के लिए भगवान की शरण में रह कर अपना जीवन सुखमय एवं समृद्ध बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से महाशिवरात्रि पर्व पर 11 मार्च को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा और भंडारे में शामिल होने का आह्वान किया।
Aluminium scrap export logistics Aluminium scrap emissions control Scrap economic trends
Scrap metal reclaiming and recycling center Ferrous waste reduction Iron waste recycling solutions
Ferrous material recovery center, Iron waste management services, Metal recovery center