सत्यखबर, कुरुक्षेत्र
थीम पार्क में आज दोपहर 12 बजे 2 दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस खड़ी देखी गईं। एंबुलेंस संचालकों ने कहा कि, ऑक्सीजन के अभाव में वे इन वैन को मरीजों के लिए नहीं भेज सकते। एंबुलेंस संचालकों का कहना था कि ऑक्सीजन गैस नहीं मिल रही है। चालकों ने कहा, “हम बिना ऑक्सीजन के एंबुलेंस कहीं भी नहीं ले जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र में एंबुलेंस संचालकों ने 2 दर्जन से ज्यादा एंबुलेंसों को थीम पार्क में खड़ा किया हुआ है।
ये भी पढ़े… वैक्सीन की कमी पर भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले- क्या हम खुद को फांसी पर लटका लें?
मरीजों के लिए एंबुलेंस कम न पड़ें, इसलिए कुछ ही दिनों पहले राज्य सरकार ने आदेश दिए थे कि मिनी बसों को एंबुलेंस की तरह इस्तेमाल किया जाए। लिहाजा सिरसा से लेकर सोनीपत और झज्जर जिलों में हरियाणा रोडवेज की मिनी बसों को एंबुलेंस बना दिया गया है।सोनीपत में एक अधिकारी ने बताया कि, 4 सब-डिवीजन पर एक-एक एंबुलेंस को तैनात किया जाएगा। ऐसी एक एंबुलेंस में 4 मरीजों को ले जाने और लाने की व्यवस्था है। इनमें ऑक्सीजन से लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।सोनीपत रोडवेज से जुड़े कर्मचारी ने बताया कि, मिनी बस वाली एंबुलेंस में सैनिटाइजर व मास्क से लेकर 4 बेड दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को परेशानी ना हो..इसलिए ऑक्सीजन और कुछ जरूरी दवाई की व्यवस्था भी की गई है।
Industrial copper scrap Copper scrap audits Scrap metal reprocessing facilities
Copper cable stripping tools, Metal waste recovery facility, Copper scrap crushing