सत्य खबर, दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं रविवार को राजधानी में 6456 नए मामले सामने आए, तो वहीं 262 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है।
आपको बता दें कि दिल्ली में घटती संक्रमण दर के बीच सरकार ने रविवार को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। अब 24 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदिया लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी। पाबंदियां पहले जैसे ही रहेंगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में संक्रमण की दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने के लिए किया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में ज्यादा रिकवरी होगी।
यह भी पढ़े:- हिसार लाठीचार्ज की चौतरफा निंदा, जानें क्या बोले राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी
केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और कंपनियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है स्थिति जल्द ठीक होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सभी कदमों को उठाएगी। दिल्ली में इस बार भी सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर शादियां नहीं होंगी। सिर्फ बीस लोगों के साथ घर पर ही शादियां होंगी। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।
Aluminum sheet scrap Aluminium scrap disassembly Scrap metal repurposing yard