दो जून को किसान मार्केट कमेटी कार्यालयों में करवा सकते है समस्या का समाधान
सत्य खबर, जींद, महाबीर मित्तल: उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया ने कहा कि गेहूं बिक्री की पेमेंट लगभग सभी किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। अब तक किसी कारणवस जिन किसानों के खातों में राशि नही डाली गई है,वह किसान चिंतित न हों जल्द ही उनके बैंक खातों में भी गेहंू बिक्री की राशि जल्द डलवाने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
आदित्य दहिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के खातों में अब तक गेहूं बिक्री की पेमेंट नही पंहुची है,वह किसान सम्बंधित मंडियों के मार्केट कमेटी सचिव से सम्पर्क कर अपनी समस्या/शिकायत दर्ज करवा सकते है। उन्होंने सभी मार्केट क मेटियों के सचिवों को निर्देश दिये है कि वह दो जून को कार्यालयों में बैठकर विशेषकर उन किसानों की समस्याओं का समाधान करें जिनके बैंक खातों में अब तक गेहंू बिक्री की पेमेंट नही डाली गई है। जिस किसान ने जिस अनाजमंडी में गेहूं फसल की बिक्री की थी,वह किसान उसी मंडी में जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए सम्बंधित मार्केट सचिवों की डयूटियां भी निर्धारित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिन्द्र सिंह ने बताया कि गेंहू बिक्री की पेमेंट करने में किसी प्रकार की कोई ढील नही बरती जा रही है। जिन किसानों के बैंक खाते व अन्य उपलब्ध करवाए गए कागजात सही थे,उन सभी के खातों में राशि की अदायगी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कई किसानों द्वारा पेमेंट के लिए संयुक्त खाता दिया गया है और कई किसानों द्वारा जमा करवाए गए कागजातों में कुछ कमियां पाई गई है। उन्होंने बताया कि इन कमियों को दुरुस्त करवाने के लिए उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया द्वारा निर्देश जारी कर दिये है और इन कमियों को दूर करने केे लिए एक तथा दो जून का समय भी निर्धाति कर दिया गया है। जल्द ही शेष बचे किसानों के बैंक खातों में भी गेंहू बिक्री की राशि की अदायगी करवा दी जाएगी।
Aluminium scrap electrolysis Scrap aluminium classification Metal scrap yard recycling