सत्यखबर, गुरुग्राम। AAP holds meeting on Municipal Corporation elections in Gurugram
गुरुग्राम नगर निगम में इस बार झाड़ू चलेगी। पहली बार मेयर का चुनाव सीधा लड़ा जाएगा। 40 वार्डों से पार्षद चुने जाने हैं। इसी को देखते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी के गुरुग्राम नगर निगम चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने वार्ड 3,वार्ड 14, वार्ड 16, और वार्ड 27 के पदाधिकारियों की बैठक ली। कार्यक्रम का आयोजन नरेश अग्रवाल, शशिपाल यादव, वीर सिंह सरपंच और सुनील गहलोत ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मोहल्ला कमिटियों के गठन की जिम्मेदारी भी दी। उन्होंने कहा की गुरुग्राम की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है, वह अब किसी भी हाल में बदलाव चाहती है, गुप्ता ने कहा की आम आदमी पार्टी सभी 40 वार्डों से और मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत गुरुग्राम से होगी। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने चुनावों में देरी करके गुरुग्राम की जनता को त्रस्त कर दिया।
उन्होंने कहा की निगम में जनता की कोई सुनवाई नहीं होती है। वहीं 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम किया जायेगा। वहीं अबकी बार गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी का निगम में मेयर होगा।
also read:
होली को लेकर है दुविधा तो यहां जानिए कब है होली
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में इस महीने छुट्टियों की मौज, जानिए कब-कब हैं
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की गुरुग्राम नगर निगम में अफसरशाही चल रही है। पिछले एक साल से निगम में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं है। जनता की सुनवाई चुने हुए प्रतिनिधि करते हैं। सरकार एक सुनियोजित तरीके से चुनाव नहीं करवाना चाहती। सफाई कर्मचारियों ने निगम के पे रोल को लेकर हड़ताल कर रखी है। अफसर ना तो निगम के सफाई कर्मियों की सुन रहे हैं और न ही जनता की शिकायतों की तरफ ध्यान दे रहे हैं,यादव का यह भी कहना था की गुरुग्राम सिटी आज सिर्फ नाम की ही मिलेनियम सिटी है, पूरे शहर की जनता असुविधाओं का सामना कर रही है।
निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मजबूती से निगम चुनाव लड़ेगी। गुरुग्राम में इस बार मेयर आम आदमी पार्टी से होगा। आम आदमी पार्टी गुरुग्राम से शुरुआत कर पूरे प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने का काम किया जायेगा। AAP holds meeting on Municipal Corporation elections in Gurugram
Secondary aluminium Aluminium scrap weight measurement Metal recycling and reusing solutions
Scrap metal melting Ferrous metal recovery facility Iron salvage and reclamation
Ferrous material innovation insights, Iron waste repurposing center, Scrap metal reduction