AAP wins in declaring candidate in Adampur by-election
सत्य खबर, हिसार
हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार को हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इससे पहले सतेंद्र भाजपा में थे। उसे छोड़ वह इसी साल 7 सितंबर 2022 को वह आप में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में पहले अरविंद केजरीवाल को आना था लेकिन उनका दौरा कैंसल हो गया। आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने आदमपुर में सर्वे करवाया, इस सर्वे में सभी ने सतेंद्र सिंह को दमदार उम्मीदवार बताया। इसके बाद हमने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के पास रिपोर्ट भेजी। कमेटी ने उनके नाम पर मुहर लगाई।AAP wins in declaring candidate in Adampur by-election
सुशील गुप्ता ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई पिकनिक मनाने के लिए आदपुर में आते है, जनता के सुख दुख में शामिल नहीं होते। देश के अंदर कांग्रेस खत्म होती जा रही है। अब मुकाबला सीधे तौर पर डर से भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई और जनता के बीच रहने वाले सतेंद्र सिंह के बीच है। आदमुपर के हर गांव के बीच समस्याएं है, जिन्हें सतेंद्र सिंह अच्छे से जानते हैं।AAP wins in declaring candidate in Adampur by-election
अनुराग ढांडा ने कहा कि कुलदीप ने अपनी जिंदगी में पहली बार आदमपुर में दशहरा मनाया है। वो भी इसलिए क्योंकि हम लोग आदमपुर में मौजूद थे। नहीं तो वे त्योहार पर भी आदमपुर में नहीं आते। वे अपने परिवार के नाम पर वोट मांगते फिरते रहे हैं। एक ऐसे अहंकारी व्यक्ति को हराना है, जो आदमपुर में आता नहीं है। सुशील गुप्ता ने एसवाईएल के सवाल पर कहा कि पानी की कमी हर राज्य में है। हर राज्य को पानी चाहिए। केंद्र सरकार की ड्यूटी बनती है कि पानी हर राज्य को दिलाए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को ऑफर दिया है कि वे चाय पर बुलाएंगे तो वह सुझाव देंगे।
Also read:
*हरियाणा के इन जिलों में बजा चुनावी बिगुल, यह होंगी नियम एवं शर्तें*
कुलदीप सीटों की अदला- बदली करते रहे
आप नेता अशोक तंवर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई जैसे राजनीतिक घराने के लोग सीटों की अदला बदली कर लेते हैं। 2012 के लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनावों में आप दिल्ली में जीतती आई है। आदमपुर में सतेंद्र सिंह सबसे ज्यादा सक्रिय है। पिछली बार भाजपा लेकर आई, परंतु टिकट नहीं दी। आप बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी और पूरा भारत वर्ष इसे एडाप्ट करेगा। आप हरियाणा का मजबूत विकल्प बनेगा। ऐलनाबाद में भाजपा को जनता ने नकारा और कांग्रेस की जमानत जब्त करवाई।AAP wins in declaring candidate in Adampur by-election
3 नामों की सूची की थी तैयार
इस सूूची में शिक्षा संवाद यात्रा लीड करने वाले उमेश शर्मा, जिला पार्षद राम प्रसाद गढ़वाल और भाजपा से आप में शामिल हुए सतेंद्र सिंह का नाम था। इसमें सतेंद्र सिंह का नाम पर अंतिम मुहर लगी। सतेंद्र सिंह जाट जाति से है। 2014 में कांग्रेस की टिकट पर वे आदमपुर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। वे न्योली कलां गांव से हैं और हरियाणा गैस एजेंसी एसोसिएशन के प्रधान है। इस मौके कार्यक्रम में आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, अशोक तंवर, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, अनुराग ढांडा उपस्थित थे।AAP wins in declaring candidate in Adampur by-election
Scrap aluminium compactor Aluminium scrap crushing Metal waste melting
Scrap metal recapturing and recycling Ferrous material recycling expos Iron recovery process
Ferrous metal balers, Iron waste management services, Environmental impact of metal recycling
buying from online mexican pharmacy: cheapest mexico drugs – medicine in mexico pharmacies