AAP Women’s Wing celebrated Teej festival in village Dhons of Kaithal
सत्य खबर,कैथल
आम आदमी पार्टी महिला विंग की ओर से शुक्रवार को कैथल के गाँव धौंस में तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान पहुंची। विशिष्ठ अतिथि नॉर्थ जोन संयोजक राज कौर गिल रहीं।
कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। तीज महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीत गाए, वहीं महिलाएं गीतों पर झूमीं भी। महिला प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान ने कहा कि सावन का त्योहार भगवान शिव की महिमा का त्योहार है।
Also read –नॉर्थ हरियाणा में आम आदमी पार्टी की लहर : अनुराग ढांडा
Also read – चीन: धरती पर गिरने वाला है चीन का रॉकेट
इसके साथ उन्होंने कहा कि इस त्योहार को सभी बड़े उल्लास से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।
इससे पूर्व तीज महोत्सव का कार्यक्रम हिसार, चरखीदादरी, सोनीपत और जींद जिले में आयोजित किया जा चुका है। महिलाओं ने कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जिंदाबाद की मेहंदी भी लगाई। अनु कादयान ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं। वे बेटों से भी बढ़कर परिवार को संभालती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिला पंचायत का आयोजन भी पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
भ्रष्टाचार और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर भी उतरेंगी और प्रदर्शन करेंगी। प्रदेश में महिलाओं की आवाज जोर शोर से बुलंद करेंगे। सभी महिलाओं ने आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट और सपोर्ट करने की बात कही।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सोनिया शर्मा, सोनिया लोयत, मीनाक्षी शर्मा, रोशनी देवी और कविता के साथ आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Aluminum scrap material testing Aluminium scrap supply chain Scrap metal waste
Metal scrap facility Ferrous metal recycling machinery Iron scrap logistics
Ferrous material recycling innovations and advancements, Iron scrap utilization and reclamation, Scrap metal marketing