सत्य खबर, रोहतक ।After BJP MP, Dhankhar now comes out in favour of Monu Manesar
भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शुक्रवार को रोहतक में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मोनू मानेसर को क्लीन चिट दे दी। सांसद अरविंद शर्मा के मोनू मानेसर को पाक साफ बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए धनखड़ ने कहा कि सांसद ने जो कहा है वह ठीक है।
हर व्यक्ति और हर विचार के पक्ष में लोग होते हैं, जिन्हें उनकी जानकारी होती है। हर किसी का पक्ष और विपक्ष होता है। जिसे अच्छा लगता है तो वे पक्ष लेते हैं।
Also Read:*शहीद आशीष धौंचक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए आप चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर*
वहीं नूंह हिंसा मामले में कांग्रेसी विधायक मामन खान की गिरफ्तारी और संदीप सिंह की गिरफ्तारी ने होने पर उन्होंने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है। इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है। मामन खान भी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गया था, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। बजरंग दल के इस्तीफे का समर्थन किया
वहीं मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल के इस्तीफे पर कहा कि उनका हक विरोध जताने का है। अगर हमारे दल का नेता होता तो हम भी विरोध जताते। वहीं मामन खान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस भी विरोध जताएगी।
I.N.D.I.A गठबंधन पर कटाक्ष किया
धनखड़ ने I.N.D.I.A गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये वहीं लोग हैं, जिनका समर्थन टू देश थ्योरी पर हुआ है। इन लोगों ने सेक्युलरिज्म के नाम पर हिंदू समाज का उत्पीड़न किया है। खुद पूर्व प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को लिखा था कि वे सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन करने न जाएं। राम लला को टेंट में बैठाए रखने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर एक विशेष समाज के पक्ष में बोलने का आरोप भी लगाया।