हरियाणा

प्रदेश की सबसे बड़ी DBA का ताज अमरजीत यादव ने पहना

Amarjeet Yadav wore the crown of the state’s biggest DBA

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान पद पर अमरजीत यादव को चुना गया गया है। उन्हें चुनाव में 1402 वोट मिले जबकि, दूसरे नंबर 1245 वोट निकेश राज यादव को मिल। अमरजीत 157 मतों से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र यादव, सचिव सत्य नरायण राव और संयुक्त सचिव दीपिका खन्ना चुनी गई हैं। लाइब्रेरियन और कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शुक्रवार देर शाम आठ बजे चुनाव परिणाम आते ही कोर्ट परिसर में वकीलों ने विजेताओं को बधाई दी।

also read: प्रदेश में आरोपियों के हौंसले बुलंद, महिलाओं में घरों से बाहर निकलने का भी डर: अनुराग ढांडा

शुक्रवार को बार के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरु हुई। एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। गुरुग्राम की जिला बार प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है। प्रात: 9 बजे से मतदान शुरु हो गया था।
मतदान के लिए 10 बूथ बनाए गए थे। चुनाव में 4941 अधिवक्ता मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना था। इसमें से 4154 ने मतदान किया। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राघव की देख रेख में संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरु कर दी गई थी। इसके लिए हर बूथ पर ईवीएम के माध्यम से ही मतदान कराया गया। पूरे दिन अदालत परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सभी अधिवक्ता सदस्य अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने के लिए भागदौड़ करते दिखाई दिए।
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राघव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अमरजीत यादव को सर्वाधिक 1402 मत प्राप्त कर विजेता घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वियों निकेश राज यादव को 1245, संजीव चौधरी 695, अरुण कुमार शर्मा 446, राकेश चौधरी 189 व परमवीर कटारिया को 177 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर 1580 मत प्राप्त कर देवेंद्र यादव विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वियों मनीष शर्मा को 1527 व रेणू महेश्वरी को 1047 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर सबसे अधिक 1657 मत प्राप्त कर सत्य नारायण राव को विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वियों राहुल धनखड़ 895, नितिन भारद्वाज 634, सुमित शर्मा 425, ज्योत्सना 342, सुमन सहरावत मात्र 201 मत ही प्राप्त कर सकी। संयुक्त सचिव पद पर सबसे अधिक 2048 मत प्राप्त कर दीपिका खन्ना विजयी घोषित की गई। धर्मेंद्र चौधरी 1564 व संगीता यादव 542 मत ही प्राप्त कर सकी। जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, विजेताओं के समर्थकों व सहयोगियों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाकर अपनी खुशी प्रकट की। विजेताओं ने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कहते हुए सभी अधिवक्ता सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया है। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राघव, धर्मवीर कटारिया, ज्ञानेंद्र सिंह अधाना, नरेश कुमार यादव व गौरव भारद्वाज की देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए
वहीं बार चुनाव में इकलौती महिला अधिवक्ता दीपिका खन्ना संयुक्त सचिव बनी हैं। उन्होंने धर्मेंद्र चौधरी को हराया है।

Back to top button