हरियाणा

प्रदेश में आरोपियों के हौंसले बुलंद, महिलाओं में घरों से बाहर निकलने का भी डर: अनुराग ढांडा

The morale of the accused is high in the state, women are also afraid of coming out of their homes: Anurag Dhanda

सत्य खबर, चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी ने प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन महिला सुरक्षा को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता फरीदाबाद में रहे। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सिरसा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा नारनौल और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा अंबाला में रहीं।

also read: हरियाणा में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को दिखाए गए काले झंडे, जानिए कहां और क्यों

Weather Update
Weather Update: देश भर में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन महिलाओं, बेटियों और बच्चियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।खट्टर सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति खट्टर सरकार की असंवेदनशीलता लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाएं डर के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में नीचे से पहले नंबर पर हैं।

उन्होंने कहा कि जींद के एक गांव के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल लगातार छात्राओं को प्रताड़ित करता रहा। छात्राओं ने ही हिम्मत कर मामले की शिकायत की। इसके बाद कैथल में भी ऐसा ही मामला सामना आया। वहीं खट्टर सरकार विधानसभा में आरोपी प्रिंसिपल के लिए बचाव में आ गई। खट्टर सरकार जांच को रोककर आरोपी प्रिंसिपल को बचाना चाहती है।

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार महिला विरोधी सरकार है। इनका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ढकोसला बन कर रह गया है। बेटियों के स्कूलों में जहां अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है, वहीं छात्राओं के स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय तक भी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में बेटियों का शिक्षा से भी मोह भंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और महिलाओं के मुद्दे इस सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं।

प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा आज पूरे देश में दूसरा सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। रेप की घटनाओं में भी हरियाणा पूरे देश में दूसरे नंबर पर है, एक दिन में रेप 5-6 घटनाएं होती है, जाकि एक साल में 1716 रेप केस हुए हैं। किडनैपिंग में तीसरे नंबर पर है, एक साल में 3724 केस हुए हैं। हरियाणा में न महिला और न व्यापारी सुरक्षित है। आज हरियाणा में यूपी से भी ढाई गुना ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार के मंत्री तक आराधिक घटनाओं में लिप्त हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती। आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था से लेकर आम जन की लड़ाई मजबूती से लड़ना चाहती है, इसलिए बदलाव की जरुरत है।

हरियाणा के 27 हजार घरों में होगा अंधेरा! बिजली विभाग की होगी बड़ी कार्रवाई
Electricity bill : हरियाणा के 27 हजार घरों में होगा अंधेरा! बिजली विभाग की होगी बड़ी कार्रवाई

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार में यौन शोषण के आरोपी को मंत्री बना कर रखा है और पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है वहीं आरोपी मंत्री संदीप सिंह अपने पद पर विराजमान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है। इससे पहले भी पानीपत की सामूहिक रेप की घटना ने भी पूरे प्रदेश और देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रदेश में आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं वहीं महिलाएं घरों से भी बाहर नहीं निकलने से भी डरती हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में प्रदेश की बेटियां दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रदेश की महिला पहलवानों को एफआईआर लिखवाने के लिए जंतर मंतर पर बैठना पड़ा था। हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं के लिए न्याय नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर चिर निद्रा में सोए हुए हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि चरखी दादरी के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में बिजली नहीं है। आज हरियाणा में मोबाइल फोन टॉर्च की लाइट में महिला की डिलिवरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर के राज में प्रदेश का हर वर्ग हड़ताल पर है। इन सब मुद्दों में लेकर हरियाणा में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली को बदला फिर पंजाब को अब हरियाणा की बारी है।

Back to top button