ताजा समाचार

अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पहले AAP कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने आएंगे।

सत्य ख़बर,चंडीगढ़।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की साथ फीडबैक लेने चंडीगढ़ आएंगे। उनके साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे। वह भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर आम आदमी के नेता और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को चंडीगढ़ आएंगे। वह यहां पर एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी के संबंध में बातचीत करेंगे।

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चंडीगढ़ के सह प्रभारी SS अहलूवालिया की तरफ से पार्टी का

र्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। बैठक में केजरीवाल के दौरे की तैयारी को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि अभी तक अरविंद केजरीवाल की जनसभा के लिए जगह चिह्नित नहीं की गई है। जगह चिह्नित करने के बाद पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन से उसकी अनुमति मांगी जाएगी।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

21 जनवरी दौरे को लेकर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं में भारी ठंड में गर्म जोशी दिखाई दे रही है।

अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों पंजाब की एक जनसभा में चंडीगढ़ की सीट पर दावा ठोक चुके हैं। उन्होंने अपने भाषण के दौरान पंजाब की सभी सीटों के साथ-साथ चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने और उसे जीतने का दावा किया था। उसी की तैयारी के लिए 21 जनवरी को वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां को बताने का संदेश देंगे।

Back to top button