Before the Zilla Parishad elections, Aam Aadmi Party’s clan increased, Aam Aadmi Party’s tremendous entry in Indri area
सत्य खबर , करनाल
आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार प्रदेश में बढ़ रहा है। इस कड़ी में रविवार को करनाल के इंद्री हल्के में आम आदमी पार्टी से कई नेता जुड़े। उत्तरी हरियाणा में तो आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में पहली ज्वाइनिंग नवीन कंबोज रिंडल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ की।
दूसरी ज्वाइनिंग गांव बुढनपुर खालसा से योगेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। इसके साथ गांव जोहड़ माजरा और गांव मटक माजरी में भी कई पार्षद उम्मीदवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
Also read – बीजेपी ने पंचायती चुनाव को लेकर नियुक्ति जिला प्रभारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार
Also read – दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने बेचा अपना घर, क्यों बेचा जानने के लिए पढ़े ये खबर
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही आज के समय में एक मात्र विकल्प है। आम आदमी पार्टी में जनता को उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरी है। प्रदेश की जनता को बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी में आम आदमी पार्टी में आशा की नई किरण नजर आ रही है। सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी नॉर्थ जोन अध्यक्ष चित्रा सरवारा, वरिष्ठ नेता एवं जोन अध्यक्ष बीके कौशिक, नॉर्थ जोन पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, योगेश्वर शर्मा, संजीव मेहता, जिला अध्यक्ष महेंद्र राठी, अमनदीप सिंह, राजीव गोंदर, अनिल वर्मा, प्रदीप कंबोज और राजकौर गिल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Sustainable aluminium recovery Scrap aluminium pricing analysis Metal reclamation depot