सत्य खबर, चंडीगढ़ ।Big news: OP Dhankhar is no longer the president of Haryana BJP, know who was made
हरियाणा में अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से ओमप्रकाश धनखड़ की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। धनखड़ जाट कम्युनिटी से संबंधित थे। वहीं नायब सैनी BC समुदाय से हैं और इस समय कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सांसद भी हैं।
वहीं धनखड़ को हरियाणा से हटाकर केंद्रीय नेतृत्व में जगह दी गई है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हवाले से राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी हेडक्वार्टर प्रभारी अरूण सिंह ने यह आदेश जारी किए। दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Also Read: आप सांसद संजय सिंह अदालत में पेश,जानिए क्या रहा
वहीं CM मनोहर लाल ने नायब सैनी की नियुक्ति पर कहा-”हमें पूरा विश्वास है कि संगठन को उनके व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा एवं आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम करेगी। सीएम की पीएम से मुलाकात में तय हुआ नाम
हरियाणा BJP से जुड़े पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात में प्रदेश संगठन को लेकर चर्चा की थी। सीएम ने पीएम के सामने आग्रह किया था कि बीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए इस समाज के शख्स को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।चूंकि बीसी समाज से नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहली पसंद थे, इसलिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी पसंद पर मुहर लगाते हुए सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।
धनखड़ को सुबह ही मिल गई सूचना
संगठन में हुए इस बदलाव की सूचना ओमप्रकाश धनखड़ को शुक्रवार सुबह ही मिल गई थी। इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बदलने संबंधी सवाल पर कहा था कि बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। पार्टी ने हाल में कई राज्य इकाइयों में फेरबदल किया है और हरियाणा में भी ऐसा बदलाव होने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।धनखड़ ने कहा था कि किसी के पास पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बने रहने का ठेका नहीं है और पार्टी जैसा चाहेगी, वैसा ही होगा। बता दें कि धनखड़ शुक्रवार को हरियाणा में BJP सरकार के 9 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ पहुंचे थे।
भाजपा सरकार का गुणगान किया
धनखड़ ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर खूब गुणगान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी नीतियों के कारण आज हरियाणा में हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है। यहां तक कि चिरायु योजना का लोगों को लाभ मिला है। मोदी और मनोहर सरकार ने बदलाव का काम किया है। किसानों के हित में भी खूब काम किए हैं। सूबे में किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दिया जा चुका है।
हरियाणा में जाटों का बड़ा चेहरा हैं धनखड़
हरियाणा में धनखड़ भाजपा में जाटों का बड़ा चेहरा हैं। धनखड़ जाटलैंड रोहतक से हैं, जहां कांग्रेस के जाट नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दबदबा माना जाता है। धनखड़ को चुने जाने के पीछे कई फैक्टर जुड़े हैं। वे लंबे समय से RSS से जुड़े रहे हैं, भाजपा के साथ-साथ संघ को भी उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कोई आपत्ति नहीं थी। अनुभव भी धनखड़ का प्लस पॉइंट रहा है। वे संगठन में लंबे समय से काम कर रहे हैं। भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं, इसके साथ-साथ अन्य पदों पर भी रहे हैं।