राष्‍ट्रीय

माफी मांगने ब्राह्मण समाज के बीच पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला,जानिए फिर क्या हुआ

सत्य खबर, हिसार ।                                                          हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला द्वारा की गई ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी गले की फांस बन चुकी है। विवादों से घिरते देख भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला अब सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में हिसार की ब्राह्मण धर्मशाला में एक बार फिर से इस मुद्दे को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने मीटिंग की।

इस दौरान रणजीत सिंह चौटाला ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे और एक बार फिर से सार्वजनिक तौर पर खुद के द्वारा की गई टिप्पणी पर खेद प्रकट कर माफी मांगी। जिसके बाद ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने संतुष्टि जाहिर की है और कहा कि जल्द ही समाज के लोगों की मीटिंग कर अंतिम फैसला रणजीत चौटाला के सामने रख दिया जाएगा।

Asaduddin Owaisi: ओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला! ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस को बताया झूठा
Asaduddin Owaisi: ओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला! ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस को बताया झूठा

ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि इतने बड़े देश का ब्राह्मण समाज अग्रणीय पूजनीय समाज है। अगर हमसे कुछ गलत हो जाता है तो उसे ठीक करने के लिए हवन व पूजा इसी समाज से करवाते हैं। यहां पर आकर माफी मांगने में मुझे कोई संकोच नहीं। ब्राह्मण समाज समाज सुधार है। ब्राह्मण समाज के बीच में आकर उन्होंने अपनी बात रख दी है अब ब्राह्मण समाज जो भी फैसला लेगा वह उसे मानते हैं।

ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि चौधरी रणजीत चौटाला द्वारा ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की गई थी। इस बारे में उन्होंने ब्राह्मण समाज के सामने अपना वक्तंव्य रखा है। उन्होंने समाज के लिए माफी शब्द का प्रयोग किया है, यह उनके लिए गौरव की बात है।

India Pakistan War: पाकिस्तान के बठिंडा एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा झूठा साबित! PIB ने खोली सच्चाई
India Pakistan War: पाकिस्तान के बठिंडा एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा झूठा साबित! PIB ने खोली सच्चाई

उन्होंने कहा कि हमारा समाज एक मंच पर बैठकर विचार विमर्श करेगा कि इस विवाद को किस तरह से खत्म किया जाए। वहीं, ब्राह्मण समाज किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष का विरोधी नहीं है। चौधरी रणजीत सिंह ने आज समाज के सामने जो स्पष्टीकरण दिया है उसको लेकर हम संतुष्ट हैं। जल्द ही समाज बैठकर फैसला करेगा और चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को उसे फैसले से अवगत करा दिया जाएगा।

Back to top button