हरियाणा

लोगों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार : कैंप्टन अजय यादव

सत्य ख़बर, गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज :

देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आम जनता को क्षेत्र के विकास के नाम पर सिर्फ गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैँप्टन अजय यादव का। श्री यादव रविवार को गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के फिरोज गांधी कालोनी व लक्ष्मण विहार कालोनी में जनता के साथ सीधा संवाद करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के  गौरव शर्मा, महेन्द्र राठी, धर्मेंद्र मिश्रा, महेश कटारिया,रामवतार टिंकू, हरकेश प्रधान, राजेन्द्र राघव, बल्ले प्रधान, सुनील प्रकाश, मुकेश सिंगला, मनोज अहूजा, विनोद शर्मा, नरेश यादव, रोहित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

आमजन से संवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं पूर्व मंत्री के सामने रखी। कुछ समस्याओं को उन्होने अपने स्तर पर हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में बढ़ती महगाई, भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है। देश व प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यह सरकार चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की जेब काट रही है। इस लिए अब जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ बढ़ा है। उन्होने विश्वास दिलाया कि आगामी सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले आम जनता की समस्याओं का निदान करने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि भाजपा मतलब झूठ-झूठ मतलब भाजपा, मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो देश के नागरिकों को लगा कि अच्छी बाते हो रही है बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि भाजपा देश बदलने का नारा देकर सत्ता में आई थी। लेकिन देश बदलने वालों ने आज क्या किया, किस तरह देश को बदला, देश में महगाई बढ़ाकर, अपराध बढ़ाकार, देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथो में देकर। अब वह समय आ गया है जब देश की जनता देश की संपत्तियों को गिने-चुने लोगों को देने वाली सरकार को ही बदलेगी।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

 

Back to top button