सत्य खबर महेंद्रगढ़ (राधे श्याम) :- हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से सुबह खबर आई थी कि अनाज मंडी के प्रधान बिजेंद्र यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है…इस्तीफे का कारण प्रधान के नीजि कारण बताया जा रहा था…लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि मंडी में सरसो की खरीद के चलते पिछले चार दिनों से खरीद एजेंसी वऔर व्यापारियों में तालमेल ना बनना था…जिसके चलते महेन्द्रगढ़ के विधायक राव दानसिंह अनाज मंडी पहुंचे जंहा उन्होंने अधिकारियों से बात करते हुए अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सुलह करवाई और अधिकारियों से व्यापारियों को आश्वासन दिलवाया की उनसे किसी भी तरह की कोई भी सिक्योरिटी राशि नही ली जायेगी…इस पर व्यापारी खरीद के लिये राजी हुए…
अनाज मंडी के प्रधान बिजेन्द्र यादव ने कहा कि विधायक की बात पर लॉक डाउन पीरियड तक अपने पद पर बने रहेंगे.. लॉक डाउन के बाद इसके बाद नया प्रधान चुनेगें…
फिलहाल विधायक ने प्रधान को लॉक डाउन तक अपने पद पर बने रहने के लिये कहा है जिस पर प्रधान ने सहमति जताई….
https://youtu.be/U9EVfNsvACw
फिलहाल विधायक के कहने पर अनाज मंडी प्रधान अपने पद रहने के लिए राजी हो गए हैं… ताकि किसानों को इससे कोई परेशानी ना हो.. लोक डाउन के बाद ही नए प्रधान को नियुक्त किया जाएगा…
Aluminum scrap sustainability Aluminum scrap remelting Metal scrap baling