सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
BJP government will be formed again in center and state on the strength of workers: Phanindra Nath
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के दम पर देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तीसरी बार भी बनेगी। शनिवार को पार्टी के ‘‘गुरुकमल’’ कार्यालय में गुरुग्राम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में बोलते हुए श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आपस में मिलकर आगे बढ़ने की सलाह दी। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन से बैठक की शुरूआत की। बैठक में गुरुग्राम विधानसभा में रहने वाले प्रदेश, जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
संगठन मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव 2024 में हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा। संगठन मंत्री ने कहा कि बूथ की मजबूती के कारण ही हम लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ नारे को कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन से साकार किया है। चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और अपने-अपने बूथ को जीतने पर फोकस रखें। जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बूथ स्तर तक पहुंचाएं और लोगों को लाभ दिलाएं।
संगठनमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सकारात्मक परिस्थितियां निर्मित करनी होगी जिससे भारत का वैभव विश्व में परम वैभव को प्राप्त करे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम कर संगठन को मजबूत करें। संगठन मंत्री ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। जिस तरह से देश में विकास और गरीब कल्याण के लिए काम हो रहा है, उससे आने वाले समय में देश निश्चित ही विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी।
Also read : 19 नवंबर का राशिफल: इन पर होगी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा
संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम मिशन 2024 को जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है। तरक्की तथा विकसित भारत के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा भाव से मिशन 2024 को जीतने में अभी से जुट जाए। वही जिला ने कहा कि कार्यकर्ता का पसीना बहता है तब सरकारें बनती हैं। उन्होंने संगठन मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गुरुग्राम का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 2024 में हम कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर मंच पर प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, हरविन्द्र कोहली, आदि उपस्थित रहे।
BJP government will be formed again in center and state on the strength of workers: Phanindra Nath