सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: BJP holds review meeting on municipal elections
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में हुई। बैठक में गुरुग्राम नगर निगम चुनाव प्रभारी व हरियाणा सरकार में मंत्री डा. कमल गुप्ता, फरीदाबाद के प्रभारी करनाल के सांसद संजय भाटिया भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का टारगेट भी दिया।
गुरुग्राम चुनाव प्रभारी व नगर निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में प्रचंड जीत हासिल कर कमल खिलाने का आह्वान किया। बैठक में किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोचा, अनुसूचित जाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तरांचल व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 5 मार्च से 15 मार्च तक हर बूथ पर नए सदस्य जोड़ने के लिए कहा, साथ ही सभी को चुनाव से संबंधित कोई न कोई जिम्मेदारी लेने के लिए भी कहा। श्री धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का चाहे कितना भी बड़ा पदाधिकारी हो वह अपनी वोटर लिस्ट के हिसाब से अपने पन्ने का प्रमुख जरूर बनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ जनता तक पहुंचाए।
also read:
आज का हिंदू पंचांग :जानिए एकादशी को क्या करें क्या ना करें
हिसार दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा
बैठक में संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, गुरुग्राम जिला प्रभारी व पलवल से विधायक दीपक मंगला, अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुनीता दुग्गल, फरीदाबाद जिला प्रभारी व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कष्ण लाल पंवार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज, महिला मोर्चा की प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, एडवोकेट वेदपाल, फरीदाबाद के संगठनात्मक सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश सचिव व मानेसर चुनाव सह प्रभारी मनीष मित्तल, गुरुग्राम चुनाव सह प्रभारी भरत भूषण जूयाल समेत अन्य पदाधिकारी व नेता भी उपस्थित थे। BJP holds review meeting on municipal elections
Aluminium scrap environmental responsibility Aluminium scrap alloy identification Scrap metal reclamation and recovery yard