सत्य खबर,सतीश शर्मा,पानीपत ।
BJP is expert in lying, people are remembering Hooda regime: Chanakya Pandit
गांव कुराड़ की ब्राह्मण चौपाल में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता चाणक्य पंडित ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झूठे वायदे करती है जिसमें 2022 तक किसानों की दोगुनी आमदनी, हर साल 2 करोड़ नौकरी, 100 दिन में महंगाई कम, 100 दिन में काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने, हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज का सफर शामिल हैं। चाणक्य पंडित ने कहा कि 75 साल में इतना झूठ नहीं बोला गया जितना भाजपा सरकार में बोला गया है। 75 साल में देश की फौज में कभी कच्ची भर्ती नहीं हुई जैसी बीजेपी सरकार में हुई। पिछले 75 साल में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा नहीं हुआ जितना इनकी सरकार में हुआ। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय एक साल तक दिल्ली बॉर्डर पर देश का किसान बैठा रहा। 750 किसानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। किसानों का क्या कसूर था जो एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे। सत्ता में बैठे लोगों ने किसानों को देशद्रोही तक कहा। वहीं दूसरी ओर पदक विजेता खिलाडिय़ों के साथ फोटो खिंचवाने वाली भाजपा सरकार ने दिल्ली की सडक़ों पर न्याय मांग रही महिला खिलाडिय़ों को न्याय भी नहीं दिया। चाणक्य पंडित ने कहा कि हरियाणा की जनता फिर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के शासनकाल को याद कर रही है। प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है कि कब चुनाव हो ओर वह भाजपा-जजपा सरकार को चलता करे तथा फिर से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की कमान सौंपे। वहीं चाणक्य पंडित का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणा द्वारा जहां फूल मालाओं से स्वागत किया गया वहीं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
Also read: शीतकालीन सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न, सपा ने सरकार पर साधा निशाना
उनके साथ विधायक धर्मसिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश बंसल भी मौजूद रहे। चाणक्य पंडित व उनके साथियों का स्वागत करते वालों में गांव के पूर्व सरपंच रामकरण शर्मा, बलवान, कृष्ण भारद्वाज, पंकज,बलबीर मलिक, बलकार शर्मा, डा.बजिन्द्र शर्मा, कश्मीर शर्मा, मिंटू, मेहरदीन,सूरता गौत्तम, सुनील रोहिल्ला, महाबीर वर्मा व जयभगवान आदि प्रमुख रूप शामिल रहे।
BJP is expert in lying, people are remembering Hooda regime: Chanakya Pandit