BJP JJP face to face in Narnaul, know why
सत्य खबर, नारनौल
हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद में उप प्रधान पद का चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है। उप प्रधान पद के लिए प्रशासन ने 7 सितंबर की डेट निश्चित की है। यहां पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी जजपा दोनों के बीच में ही घमासान है। दोनों ही पार्टियां अपना-अपना उपप्रधान बनाना चाहती हैं। प्रधान पद में भाजपा यहां पर शिकस्त खा चुकी है और अब उप प्रधान का पद गंवाना नहीं चाहती। राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव और मौजूदा चेयरपर्सन व जेजेपी नेत्री कमलेश सैनी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बाजी कौन मारता है, इस पर पूरे शहर की नजरें टिकी हैं।BJP JJP face to face in Narnaul, know why
नारनौल नगर परिषद के लिए जून महीने में चेयरपर्सन और पार्षदों का चुनाव हुआ था। चेयरपर्सन के चुनाव के बाद डेढ़ माह के अंदर उप प्रधान का चुनाव भी करवाना होता है। इसके लिए प्रशासन ने गत 9 अगस्त को उपप्रधान के चुनाव के लिए डेट की घोषणा की थी। उस समय दो खेमों में पार्षद तो पहुंच गए थे, मगर चुनाव अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद चुनाव पोस्टपोन कर दिया गया था।
ALSO READ:
रोहित शेट्टी और अमित शाह की मुलाकात पर सोशल मीडिया पर आ रहे यह कमेंट
ALSO CHECKOUT:
बताया जा रहा है कि उस समय सत्तारूढ़ भाजपा या कहें तो राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव के किसी पार्षद के पास बहुमत नहीं था। जिसके कारण चुनाव को स्थगित करवाना पड़ा। अब फिर से प्रशासन ने उप प्रधान पद के चुनाव के लिए 7 सितंबर की डेट निश्चित की है। चुनाव में 2 ही दिन शेष हैं। सभी पार्षदों को भी रात को 10:30 बजे तक लेटर दिए गए हैं। आनन-फानन में करवाए जा रहे इस चुनाव में फिर से भाजपा व जेजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है।BJP JJP face to face in Narnaul, know why
भाजपा की ओर से एक महाजन बिरादरी के पार्षद को प्रत्याशी बन सकता है, वही जेजेपी की ओर से अहीर बिरादरी के पार्षद को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उपप्रधान के लिए मौजूदा 30 पार्षद और एक चेयरपर्सन के वोटों में से 16 वोट लेना अनिवार्य है, जो इस आंकड़े को पार कर जाएगा वही उपप्रधान बनेगा।BJP JJP face to face in Narnaul, know why
Aluminium scrap community outreach Aluminium scrap quality control Metal scraps reclamation
Metal scrap recovery and reclamation Ferrous material treatment Iron scrap repackaging
Ferrous material stockpile, Iron recovery plants, Scrap metal trade negotiations