सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: BJP Kisan Morcha’s state executive meeting
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गुरुग्राम में संपन्न हुई। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। कार्यकारिणी में मनोहर सरकार की नीतियों और श्री अन्न मिल्लेट्स पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव व मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद मांडी उपस्थित रहे।
सत्र के शुभारंभ में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश की नीतियों के बारे में बताया तथा उन्हें आम जनता के बीच पहुंचाने पर बल दिया। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संस्करण मन की बात को सुना। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में तथा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव ने संगठन के विषय पर चर्चा की।त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमन्त्री एवं हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
also read:
इस शख्स के बोलने पर किया सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार
सरपंचों की सरकार के साथ बैठक आज, जानिए क्या है सरपंचों की मांगे
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने किसानों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश के किसान खुशहाल है। उन्होंन आगामी कार्य योजना और संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। संगठन मंत्री रवींद्र राजू, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र माँढी, सेला राम सारण, प्रदेश आइटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी विजय कुमार यादव ने आज के समय में सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज, मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने भी सोशल मीडिया के उपयोग एवं उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौक़े पर विधायक महिपाल ढाडा, विधायक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, राजेंद्र संधू, महेश दहिया, संदीप राघव, तकदीर राघव आदि मौजूद रहे। BJP Kisan Morcha’s state executive meeting
Aluminum recyclers Scrap aluminium waste minimization Metal reclaiming process