सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :BJP leader Sarpanch Sunderlal Yadav launched the vaccination campaign for children aged 0 to 5 years in Sikandarpur Badha village of Gurugram.
मानेसर नगर निगम के गांव सिकंदरपुर बढ़ा के उप-स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 0 से 5 साल तक के बच्चों को टीकाकरण अभियान का सरपंच सुंदर लाल यादव ने शुभारंभ किया। टीकाकरण का यह अभियान 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलेगा। इससे पहले 7 से 12 अगस्त तक अभियान चलाया गया। इसके बाद 9 से 14 अक्टूबर तक टीकाकरण अभियान चलेगा।
इस अवसर पर सरपंच सुंदर लाल यादव ने स्वास्थ्यकर्मियों के काम के प्रति निष्ठा और समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सेहत से जुड़े किसी भी अभियान की सफलता स्वास्थ्यकर्मियों पर निर्भर करती है। उनका काम के प्रति अगर समर्पण ना हो तो अभियान को अंजाम तक पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। सुंदर लाल ने कहा कि अब तो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, इसमें हर माता-पिता अपने 0 से 5 साल तक के बच्चों को टीकाकरण जरूर कराएं। बचपन से बच्चों में कोई ऐसी बीमारी नहीं होनी चाहिए, जो उनके जीवन को प्रभावित करे। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर ऐसे अभियान चलाये जाते हैं, जिससे कि सभी की सेहत सही रहे। उन्होंने कहा कि वर्षों तक हमारे यहां पोलियो अभियान चलाया गया है, आज हमारे देश से पोलियो खत्म हो चुका है। हम सबका इस अभियान में पूर्ण सहयोग रहा। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि अब इस टीकाकरण अभियान में भी हम सबकी अहम भूमिका जरूरी है। हमें हर 0 से 5 साल के बच्चे को उचित टीकाकरण जरूर कराना है। सरकार की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य का ख्याल रखने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। हर स्तर पर बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान चलाए हैं। कोरोनाकाल में देश के नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण करके ऐतिहासिक काम किया गया। सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि पिछले 9 साल में जो काम मोदी-मनोहर सरकार ने किए हैं, पहले की सरकारें सोच भी नहीं सकती थी। यही वजह है कि आज देश ही नहीं पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिडिय़ा कहलाएगा।