सत्य खबर,चंडीगढ़ । BJP MP Rattan Lal Kataria passes away
हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से सुबह 11:30 बजे निकलेगी।
ALSO READ: 18 मई का राशिफल: यह रहे तरक्की के लिए तैयार
दोपहर 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सांसद के निधन पर दुख जताया है। दुष्यंत ने लिखा है कि वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है।
ALSO READ: रोहतक के पहरावर की जमीन पर सत्ताधारी राजनीति करने लगे
रतन लाल कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को जिला यमुनानगर के गांव संधली में हुआ था। कटारिया ने BA, MA पॉलिटिकल साइंस और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की थी। 50 वर्षों से अधिक समय तक RSS से जुड़े रहे और हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष भी रहे।
ALSO READ: हरियाणा: दुकानदार को पर्ची पकड़ा मांगे फिरौती के 10 करोड़, जानिए कहां का है मामला
मई 2019 में उन्हें केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया। कटारिया 1985 में रादौर विधानसभा से विधायक रहे। इसके अलावा रतन लाल हरियाणा सरकार में रेवेन्यू मिनिस्टर और 1996 वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रहे। रतन लाल कटारिया 13 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु से सम्मानित हुए। उनका एक बेटा और 2 बेटी हैं।
ALSO READ: जेजेपी के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव का हुआ स्वागत, पार्टी में दर्जनों समाज-सेवी लोग जुड़े।
2019 के लोकसभा चुनाव में अंबाला सीट पर भाजपा ने रतन लाल कटारिया पर तीसरी बार दांव खेला था। तजुर्बे और पुराने चेहरे के चलते ही भाजपा ने कटारिया को अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा। हालांकि, इसी सीट से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से वह लगातार 2 बार हार चुके थे, लेकिन 2019 में कुमारी सैलजा को हराकर उन्होंने पुरानी हार का बदला भी ले लिया था। इससे पहले वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था। कटारिया 1999 में भी अंबाला से सांसद रह चुके हैं। BJP MP Rattan Lal Kataria passes away
Aluminium scrap safety standards Scrap aluminium testing Metal reclamation process
Aluminium scrap sustainability initiatives Aluminium scrap recycling certification Scrap metal reutilization center