सत्य खबर । यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर जिले में बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की एक ऐसी करतूत सामने आ गई, जिसे जानने के बाद लड़की ने रिश्ता तोड़ दिया। दूसरी ओर, दूल्हे पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस भी दर्ज किया। क्योंकि उस पर एक लड़की ने आरोप लगाए हैं। अब आरोपी दूल्हा फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर गांव के एक युवक की शादी उसी के बैंक में काम करने वाली युवती से तय हुई थी। बारात निकलने को तैयार थी कि पुलिस आई और बताया कि दूल्हे के खिलाफ साढौरा थाना में एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। यह सुनते ही दूल्हा मौके से फरार हो गया।
नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
लड़के के परिवार वालों ने दुल्हन के परिजनों को बारात न लेकर आने की बात कह दी। लेकिन, जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि दूल्हे के खिलाफ रेप केस दर्ज हुआ है तो लड़की और उसके घर वालों ने फोन करके रिश्ता तोड़ दिया। इस तरह दोनों ही परिवारों ने शादी से इंकार कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, फिरोजपुर गांव का युवक 2014 में यमुनानगर में कोचिंग ले रहा था। यहीं पर साढौरा थाना क्षेत्र के गांव की युवती भी कोचिंग लेने आती थी। यहां दोनों के बीच अच्छा दोस्ताना हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने बताया कि युवक अक्सर उससे मिलने आता और शारीरिक संबंध बनाता। जब उसने परिजन से मिलवाने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। अब वह शादी करने जा रहा है। बारात डेराबस्सी जानी है। अपने साथ यह धोखा होते देखकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
Scrap aluminium import restrictions Scrap aluminum recovery Metal reclaiming and salvage