सत्य खबर, नई दिल्ली । Bride has to go to the police station for groom
शादी के कार्ड बंट चुके हैं। घर की दीवारों पर दूल्हा-दुल्हन के नाम लिखे ला चुके हैं। घर में मंगल गीत गाए जा रहे हैं। दुल्हन को हल्दी-मेहंदी लग चुकी है। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बीच खबर आई कि दूल्हे और उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई। शादी की रस्मों को छोड़कर दुल्हन थाने पहुंची। चिंता हो रही है कि अब शादी होगी या नहीं। मामला कोटा के कुन्हाड़ी इलाके का है।
दरअसल, नांता इलाके में रहने वाले चंद्रप्रकाश और विज्ञान नगर की गायत्री की 22 फरवरी को शादी होनी है। दोनों पक्षों की ओर से शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। 15 फरवरी की रात को दूल्हे के घर के बाहर टेंट लगाया जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी पूरन और सुरेंद्र वहां पहुंचे। उन्होंने टेंट लगाने का विरोध किया।
दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया, मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुरेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूल्हे चंद्रप्रकाश और उसके पिता प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पिता-पुत्र जेल में है।
चंद्रप्रकाश के घरवालों का कहना है कि मामले में पुलिस ने राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई की है। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट थी, लेकिन केवल हमला करने वाले पक्ष की तरफ से ही कार्रवाई की गई। घर में शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भिजवा दिया गया। दूल्हे के परिवार का टाइल्स का बिजनेस है।
दूल्हे के घरवालों का आरोप है कि जिस समय झगड़ा हुआ था, चंद्रप्रकाश तो घर की छत पर बंद था। उसके पिता विज्ञान नगर में एक शादी में गए थे। पुलिस ने दबाव में आकर एकतरफा और गलत कार्रवाई की। 22 फरवरी की शादी है। अब सब काम अटक गए हैं। इधर विज्ञान नगर में दुल्हन के घर के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दुल्हन और उसका परिवार परेशान है।
पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर दुल्हन
दुल्हन गायत्री ने बताया- उन्हें घटना के बारे में 16 फरवरी को पता लगा। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। सारे कार्ड बांटे जा चुके हैं। रिश्तेदारों ने आना शुरू कर दिया था। 22 फरवरी को शादी होनी थी, लेकिन इस घटना के बाद अब परेशानी शुरू हो गई है।
ALSO READ:
इस प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के घर में ईडी की रेड, जानिए वजह
शादी को चार दिन हुए और ब्यूटी पार्लर के पैसे देने के बहाने भागी दुल्हन जानिए कहां का है मामला
गायत्री और उसके घरवालों कहना है कि इस संबंध में पुलिस अफसरों से भी मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी गई है। दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर जो चोट बताई जा रही है। वह टेंट गिरने से लगी थी। गायत्री के चाचा ने कहा कि उनकी भतीजी के हल्दी लग चुकी है। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी। मामले में पुलिस ने सही जांच नहीं की। जबकि इस पूरी घटना के कई वीडियो मौजूद है, जिसमें न तो लड़का और न ही लड़के के पिता नजर आ रहे हैं।
कुल्हाड़ी से किया हमला
वही मामले में पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि घरवाले गलत आरोप लगा रहे हैं। युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे उसके गंभीर चोट आई है। इसी के चलते पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। Bride has to go to the police station for groom
Aluminium recycling strategies Aluminium recycling resource recovery Scrap metal reclaiming and recycling center
Metal waste disassembling Ferrous alloy Iron resource recovery
Ferrous material classification systems, Iron recovery and reclaiming yard, Scrap metal reclamation centers
Metal reclaiming process Ferrous commodity trading Iron waste repurposing depot
Ferrous material scrap valuation, Iron scrap utilization and recycling, Metal waste reduction