Chandigarh Crime News: अपने ही चौकी प्रभारी से परेशान हुई महिला सिपाही, बोली- देर रात को भेजता है मैसेज और फिर…

Satyakhabarindia

Chandigarh Crime News: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें, तो बुडैल चौकी प्रभारी नवीन अंतिल पर एक महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और चौकी प्रभारी को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इसे मिसबिहेव बताकर ही मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला सिपाही हाल ही में ही चंडीगढ़ पुलिस मे भर्ती हुई है। खबरों की मानें, तो महिला सिपाही ने आरोप लगाए हैं कि नवीन उसे देर रात को मैसेज करता था और जब तक वह मैसेज पढ़ती थी, तब तक वह उन मैसेज को डिलीट कर देता था। ऐसा नवीन ने उसके साथ कई बार किया था। सिपाही ने ये भी आरोप लगाया कि वह जानबूझकर उसकी नाइट ड्यूटी भी लगाता था। फिलहाल,  नवीन के मोबाइल की चैट की जांच  की जा रही है।

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर साइबर ठगी, अलवर से दो गिरफ्तार

खबरों की मानें, तो चौकी प्रभारी से परेशान होकर महिला सिपाही चंडीगढ़  सेक्टर 34 के SHO सतविंदर के समक्ष पेश हुई थी। एसएचओ ने महिला की पूरी बात सुनी और उन्होंने तुरंत DSP जसविंदर सिंह को अपनी रिपोर्ट बनाकर भेज दी। डीएसपी ने रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को यह रिपोर्ट भेज दी। इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए नवीन अंतिल को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी नवीन कई बार विवादों में रह चुका है। नवीन ने साल 2020 में मेहंदी लगवा रही एक महिला के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अफसरों ने एसआई सुरेश कुमार को बुडैल चौकी का टेंपरेरी चार्ज सौंपा है।

एक बार भी नहीं पसीजा बाप का दिल, 5 साल की बेटी को फेंक दिया भाखड़ा में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top