एक बार भी नहीं पसीजा बाप का दिल, 5 साल की बेटी को फेंक दिया भाखड़ा में

Satyakhabarindia

बेटा नहीं होने और बेटियों के खर्चों से परेशान होकर उठाया कदम

सत्य खबर हरियाणा

Crime News : कोई भी बेटी सबसे ज्यादा विश्वास अपने पिता पर करती है लेकिन जब वही पिता अपनी बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दे, तो फिर क्या किया जाए? फतेहाबाद में दिल को दहला देने वाली एक ऐसे ही घटना चर्चा में है। एक पिता अपनी 5 वर्षीय मासूम बच्ची को स्कूल से छुट्टी दिलाकर लेकर आया और उसे भाखड़ा में फेंक दिया। बच्ची का शव 25 किलोमीटर दूर पंजाब में मिला है। ‌पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पिता का कहना है कि वह दो बेटियों के खर्चों से परेशान हो गया था और उसका बेटा भी नहीं था।

पेपर लीक के खिलाफ करेंसी एक्ट की तर्ज पर सख्त कानून बनाए सरकार : दुष्यंत चौटाला

मृतक बच्ची के मामा के बयान पर मामला दर्ज

23 जुलाई को मृतका के मामा जगबीर सिंह निवासी गांव अहरवां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। दंपति की दो पुत्रियां थीं तथा पुत्र न होने के कारण गुरप्रीत सिंह अक्सर बच्चियों के पालन-पोषण के खर्च को लेकर परेशान रहता था। शिकायत के अनुसार, 22 जुलाई को गुरप्रीत सिंह अपनी छोटी पुत्री गुरनिवाज कौर को बहबलपुर स्थित स्कूल से मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया और रतिया-बुढ़लाडा रोड स्थित भाखड़ा नहर पुल के समीप पहुंचकर उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बाद में बच्ची का शव पंजाब के फतेहपुर हेड के समीप नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने कल गुरुवार को थाना सदर रतिया में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया था।

क्या कहा पुलिस ने

सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मामा के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि उसने वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद गांव खूनन में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर साइबर ठगी, अलवर से दो गिरफ्तार

प्रारंभिक पूछताछ में क्या आया सामने

बताया जा रहा है कि आरोपी दो बेटियों के खर्च से परेशान हो गया था। उसके बेटा भी नहीं था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

#HaryanaNews #Fatehabad #TragicIncident #ChildSafety #JusticeForChildren #CommunityAwareness #ParentalResponsibility #SocialIssues #MentalHealthMatters #ChildProtection #LocalNews #CrimeAwareness #SupportForVictims #FamilyTragedy #PublicSafety #AwarenessCampaign #ChildWelfare #HumanRights #EmpathyMatters #StopChildAbuse

छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संघर्ष रहेगा जारी : राव नरेंद्र सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top