छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संघर्ष रहेगा जारी : राव नरेंद्र सिंह

Satyakhabarindia

‘छात्रों की गूंज’ एवं SIR जागरूकता अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सत्य खबर हरियाणा

Rao Narendra Singh : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा संचालित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान एवं SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जागरूकता अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में 19 जुलाई से 23 जुलाई तक चले इस अभियान के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापक जनसंपर्क, संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

पेपर लीक के खिलाफ करेंसी एक्ट की तर्ज पर सख्त कानून बनाए सरकार : दुष्यंत चौटाला

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में तीन लोक सभा क्षेत्रों अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल के पांच जिले पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल, आठ जिला कांग्रेस कमेटियां और 18 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ व्यापक संवाद स्थापित किया गया। बैठकों में शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही SIR अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया और महत्व से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभारी संजय दत्त ने प्रत्येक जिले में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद कर अभियान की रणनीति, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। सभी स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह, सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति समर्पण इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में बदलाव की जनभावना लगातार मजबूत हो रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान का दूसरा चरण 30 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों तथा संबंधित 19 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर ‘छात्रों की गूंज’ एवं SIR जागरूकता अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की बुलंद आवाज़ रही है तथा भविष्य में भी अन्याय और दमन के विरुद्ध पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर साइबर ठगी, अलवर से दो गिरफ्तार

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक सुनवाई की बात करना देश के युवाओं का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि NEET-2024 पेपर लीक के बाद भी केंद्र सरकार ने ‘सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ लागू किया और मामले की जांच CBI को सौंपी। इसके बावजूद मुख्य आरोपी के विरुद्ध आज तक आरोपपत्र दाखिल नहीं हो सका। इतना ही नहीं, CBI ने अपनी क्लोज़र रिपोर्ट में यह निष्कर्ष दिया कि मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई और पेपर लीक के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले।

उन्होंने कहा कि यदि पहले से मौजूद कानूनों का प्रभावी और निष्पक्ष क्रियान्वयन ही सुनिश्चित नहीं किया जाएगा, तो केवल नए कानून बनाने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। समस्या कानून की नहीं, बल्कि मोदी सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली की है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देशभर के छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज़ को दबाने या अनदेखा करने के बजाय उनकी न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांगें स्पष्ट हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए। छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जनता की आवाज़ बनकर अपना संघर्ष आगे भी पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ जारी रखेगी।

अचानक बढ़ा बोली नदी का जलस्तर, दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

 

#HaryanaEducation #StudentsRights #DemocraticValues #RaoNarendraSingh #EducationForAll #YouthEmpowerment #SocialJustice #StudentAdvocacy #RightToEducation #HaryanaYouth #ProtectStudents #EducationReform #CivicEngagement #EmpowerStudents #HaryanaPolitics #FutureLeaders #EqualityInEducation #StudentVoices #DemocracyInAction #HaryanaStruggles

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top