अचानक बढ़ा बोली नदी का जलस्तर, दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

Satyakhabarindia

बरसात के सीजन में हर साल लोगों को करना पड़ता है समस्या का सामना, नदी पर पुल बनाने की मांग

सत्य खबर हरियाणा

Boli River water level increase : यमुनानगर में सूखी पड़ी बोली नदी में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से जिले के कम से कम दो दर्जन गांव का संपर्क टूट गया है। मानसून के सीजन में हर साल लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण यहां पर पुल बनाने की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा अब तक कुछ नहीं मिला।

दीपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान पर किया खेद व्यक्त, कहा उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया

पहाड़ों में हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों पर दिखाई देने लगा है। हरियाणा के यमुनानगर में सूखी पड़ी बोली नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते 20 से 25 गांवों का संपर्क टूट गया है। पुल नहीं होने के कारण लोग घंटों से नदी का पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। इस नदी का पानी उतरने के बाद ही लोग एक तरफ से दूसरी तरफ जा पाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से वो इसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका। नतीजा ये कि मजबूरी में लोगों को जान हथेली पर नदी पार करनी पड़ रही है।

जींद में डॉक्टर को आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा संदेश

स्थानीय नागरिक शमशाद का आरोप है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है। कई बार विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। यदि समय रहते पुल बना दिया जाता, तो हजारों ग्रामीणों को हर साल इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।”

फिलहाल ग्रामीणों की नजर नदी का जलस्तर कम होने पर टिकी है, ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। वहीं एक बार फिर पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा कि “मानसून के दौरान यही स्थिति रहती है। कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी गई है, लेकिन हर बार हमें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब सुना जा रहा है कि यहां पुल अप्रूव हो गया है, पता नहीं कब निर्माण शुरू होगा?”

#Haryana #Yamunanagar #RiverWaterLevel #FloodAlert #VillageSafety #EmergencyResponse #NaturalDisaster #CommunitySupport #WaterCrisis #DisasterManagement #LocalNews #EnvironmentalImpact #RuralDevelopment #CrisisResponse #PublicSafety #FloodRelief #Infrastructure #ClimateChange #SustainableSolutions #WaterConservation

समाज की सच्ची प्रगति तब जब गरीब का बच्चा भी बड़े सपने देखे : नायब सैनी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top