Gold Price Today: सोने की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए 25 जनवरी को आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना

Satyakhabarindia

Gold Price Today: पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े फैसलों और बयानों के चलते बाजार में लगातार हलचल बनी रही. जिसका असर इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर साफ नजर आया. इस दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 13,489 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 46,899 रुपये प्रति किलो मजबूत हुई.

जबकि कॉमेक्स पर गोल्ड में 379.59 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर में 13.315 डॉलर प्रति औंस की तेजी दर्ज की गई. अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहें हैं तो, आपको अपने शहर का ताजा भाव जरूर पता करना चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो. आइए जानते हैं, 25 जनवरी को आपके शहर में सोना किस रेट पर बिक रहा है….

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,60,410 रुपए
22 कैरेट – 1,47,050 रुपए
18 कैरेट – 1,20,340 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

हिसार में मंदिर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो बदमाश घायल

24 कैरेट – 1,60,260 रुपए
22 कैरेट – 1,46,900 रुपए
18 कैरेट – 1,20,190 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,490 रुपए
22 कैरेट – 1,47,500 रुपए
18 कैरेट – 1,23,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,60,260 रुपए
22 कैरेट – 1,49,900 रुपए
18 कैरेट – 1,20,190 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

जिंदल समूह तलाश रहा परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं विकसित करने की दिशा में संभावनाएं

24 कैरेट – 1,60,310 रुपए
22 कैरेट – 1,46,950 रुपए
18 कैरेट – 1,20,240 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,60,410 रुपए
22 कैरेट – 1,47,050 रुपए
18 कैरेट – 1,20,340 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,60,310 रुपए
22 कैरेट – 1,46,950 रुपए
18 कैरेट – 1,20,240 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

गुरुग्राम में शराब का ठेका बना टूरिस्ट स्पॉट, शराब की बोतल के साथ सेल्फी का अलग ही मजा

24 कैरेट – 1,60,260 रुपए
22 कैरेट – 1,46,900 रुपए
18 कैरेट – 1,20,190 रुपए

वैश्विक राजनीति से सोने में उतार-चढ़ाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और कुछ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया था. इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिला. जिससे इस बहुमूल्य धातु की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी.

हालांकि बाद में ट्रंप के दावोस में अपने फैसले से पीछे हटने के बाद कीमती धातुओं के दामों में एक दिन के भीतर तेज गिरावट भी दर्ज की गई थी. सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सोना-चांदी जैसे सेफ निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. जिससे इनकी कीमतों को लगातार सहारा मिल रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top