तीन आरोपियों को पहले कर चुके पुलिस गिरफ्तार, मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या हुई छह
सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में सीआईए हिसार की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास हुई मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल हुए बदमाशों की पहचान बिहार के बराह निवासी राहुल उर्फ मुखिया, हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में संदिग्धों की तलाश में जुटी सीआईए टीम को आरोपियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। सतरोड़ साउथ बाइपास पुल के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसपी क्राइम कमलजीत और सीआईए हिसार प्रभारी उपनिरीक्षक करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सातरोड साउथ बाइपास पुल के पास नाकाबंदी की। जब पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने हड़बड़ाहट में पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लग गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में दर्ज एफआईआर नंबर 262 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले भी तीन आरोपियों रजनीकांत उर्फ राज, आकाश और सुमित उर्फ गोल को पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है। पकड़े गए तीनों नए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए गहन पूछताछ जारी है।
बुधवार रात परिवार पर की थी फायरिंग
बता दें कि 3 बदमाशों ने बुधवार देर रात बदमाशों ने दयानंद कॉलोनी में तिकोना पार्क और शिव मंदिर के पास फायरिंग की थी। एयरगन से हुई फायरिंग में छर्रे लगने से पति-पत्नी और उसकी बेटी घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार होकर आए ने एयरगन से फायर किए थे। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी।
घटना के बाद तीनों घायलों को पास के ही जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में कांवड़ियों पर फायरिंग की बात कही जा रही थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने कहा कि घायलों में कोई भी कांवड़िया नहीं है।
#HaryanaNews #HisarIncident #PoliceEncounter #CrimeReport #PublicSafety #LawEnforcement #TempleShooting #CommunityAlert #JusticeForAll #SafetyFirst #LocalNews #BreakingNews #CrimePrevention #HaryanaPolice #PublicAwareness #IncidentReport #SafetyMeasures #CivicResponsibility #HaryanaUpdates #PoliceAction