सत्य खबर, चंबा।Car falls into river, 7 killed.
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से एक गाड़ी नदी में गिर गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि चंबा जिले में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद वाहन सिउल नदी में गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश डीजीपी कार्यालय ने कहा कि चंबा सीमा क्षेत्र में तैनात सेकेंड आईआरबीएन के 6 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी। उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चंबा जिले के बैरगढ़-तिस्सा रोड पर खाई में गिर गया। चंद्रू राम नाम के एक स्थानीय निवासी की भी जान चली गई है। एक स्थानीय निवासी और 3 पुलिसकर्मी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
Also Read:हरियाणा में नूंह हिंसा के बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई की सुनवाई 18 अगस्त को HC के चीफ जस्टिस करेंगे