क्राइम्‌राष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

हरियाणा में सामने आया सगी बहनों से गैंगरेप का मामला

Case of gang rape of real sisters came to light in Haryana 

 

सत्य खबर, पलवल

 

Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे
Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे

पलवल में गन पॉइंट पर दो सगी बहनों से गैंगरेप का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। यही नहीं आरोपियों ने दोनों बहनों की गैंगरेप करते हुए वीडियो भी बना ली। जिसके दम पर ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी। उटावड़ थाना पुलिस ने बड़ी बहन की शिकायत पर 5 नामजद के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह जंगल में मकान बनाकर रहते हैं। आरोपी शेर खां उनके घर से दूध लेता था। दूध लेने कभी-कभी उसका बेटा अकरम व शाहरुख भी आते थे। आरोप है कि अकरम व शाहरुख उस पर और उसकी छोटी बहन पर बुरी नजर रखने लगे। वहीं इसी दौरान उनके पिता बीमार हो गये।

 

हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला
हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला

परिजनपिता को नल्हड़ अस्पताल लेकर चले गए। जिसका फायदा उठाते हुए रात के करीब 9 बजे अकरम, शाहरुख, जैद व तसलीम उर्फ तस्सी उनके खेतों पर आए और दोनों बहनों को अकेली देखकर दबोच लिया। आरोप है कि शाहरुख ने देसी कट्टा उसकी कनपटी पर तान दिया। जिससे दोनों बहनें डर गई। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो.व फोटो खींच लिए।

यही नहीं इस बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के डर के कारण दोनों बहनें चुप रही। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों बहनों को मिलने के लिए बुलाया तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी छोटी बहन के फोटो वायरल कर दिए। जिसका पता चलने पर उसके भाई ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button